Skip to main content

Posts

Showing posts from January 3, 2022

गुमनाम हो जाती तु कही पर

कितनी भी परिभाषा गढ़ ले तेरी कामयाबी पर पर तेरे अस्तित्व के लिए तु कितना संघर्ष करती है घर और बाहर की जिम्मेदारी निभाते हुए तु अक्सर खुद ही गुमनाम हो जाया करती है∣ बहुत होती बातें तेरे चलने ,बैठने पर पर तुझें क्या आराम करने की भी फुर्सत मिलती है फिर भी अपनी ख्वाहिश को पूरा की करने चाह तो तु अपने अंदर ही दफन कर लेती है ∣ दूसरों को खुश करने की कोशिश में खुद को खुश करने का हौसला तु नहीं जुटा पाती है सबकी फरमाइश पूरी करते करते अपने आप को ही भूल जाया करती है अक्सर जब बात तेरी खुशियों कि आती है तो तु गुमनाम कही पर हो जाया करती है ∣