Skip to main content

Posts

Showing posts from February 21, 2025

Delhi CM Rekha Gupta

कहते है राजनीति में अपार संभावना है..जो कब किस को राजा कब किस को रंक बना दे..किसी को नहीं पता है...शायद यहीं कारण है..जब देश की धड़कन दिल्ली में एक महिला सीएम के नाम की घोषणा होती है..बतौर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सीएम पद की शपथ लेती है..तब देश की राजनीति को एक अलग दिशा मिलती है...जब 'सबका साथ सबका विकास' का नारा देने वाली पार्टी  का नेतृत्व एक महिला करती है.. भाजपा ने दिल्ली में सूखा खत्म कर पूरे 26 साल बाद कमान संभाली है..तब उसने एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली रेखा गुप्ता को दिल्ली की कमान सौंप दी है..जहां बड़े बड़े नेता सीएम की रेस में थे...तब रेखा ने लक्ष्मण रेखा पार कर अपनी साफ छवि के चलते देश की राजधानी दिल्ली में सीएम की कमान संभाली है..जो दिल्ली की 9 वीं मुख्यमंत्री जबकि 4 महिला मुख्यमंत्री बनी है... जिसको लेकर पूरे देश की राजनीति में भाजपा ने ये संदेश दे दिया है..कि वो केवल चुनाव जीतना ही नहीं बल्कि वक्त आने पर अपने विपक्षियों को जवाब देना भी जानती है...जिसने अब तक जिन जिन राज्यों में सरकार बनाई...  वहां कहीं भी महिला मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं की.. ये तो...