आत्मविश्वास इस दुनिया में एक ऐसी चीज है जिसके बल पर कुछ भी पाया जा सकता है ∣इसके बल पर इंसान बड़ी से बड़ी मुश्किल का सामना कर सकता है ∣ अपनी हारी हुई लड़ाई को जीत सकता है ∣ आज के समय में जहां एक ओर हम दूसरों पर विश्वास जल्दी कर लेते हैं ∣ वहीं दूसरी तरफ हम सबसे कम विश्वास किसी पर करते हैं तो वो केवल हम ही होते हैं ∣ जब हमें खुद की सबसे ज्यादा जरूरत होती है ∣ तब ही हम खुद से दूर हो जाते हैं ∣ हमें लगता है कि हम वो काम नहीं कर पाएगें हम उसके लिए बने ही नहीं है ∣ ऐसे समय हमें अपनी वो शक्ति याद रखनी होगी ∣ जो हमें बड़ी से बड़ी कठिनाई में जीत दिला देती है जिसके बल पर हम जीत हासिल कर लेते हैं ∣
वो बात जो जरूरी है