'कुरियन जवान बापू परेशान 'एक पंजाबी मूवी है∣ जो कि मुख्य रूप से एक पिता की कहानी पर आधारित है ∣ जो अपनी बड़ी होती बेटियों के लिए सदैव चिंता में रहता है ∣ जिसकी कहानी कुछ इस तरह से है ∣ एक परिवार में एक एक करके बेटे की चाह में तीन बेटियां जन्म ले लेती है ∣ किन्तु अंतिम बेटी के जन्म देते ही उसकी माँ की मृत्यु हो जाती है ∣ फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है जहाँ एक बेटी बॉक्सिंग में माहिर तो दूसरी बेटी अपने राज्य में दूसरी टॉपर होती है ∣ तो तीसरी बेटी दहेज विरोधी होती है ∣ जैसे जैसे कहानी बढ़ती है ,एक आम भारतीय पिता की तरह उस पंजाबी पिता को अपनी बेटियों की चिंता सताने लगती है ∣ जिसको बढ़ाने में उनका साथ काम करने वाले एक सहयोगी भी निभाता हैं ∣ और वो उनसे कहता हैं कि अपनी बेटियों को ज्यादा आजादी मत दे वरना वो बेटियां हाथ से निकल जाएगी, इसलिए तु उनका समय रहते विवाह कर दे ∣ कहानी आगे बढ़ती है और उसमें एक नया मोड़ आता है, जहाँ पर एक गलतफहमी के चलते वो पिता अपनी बेटी की शादी करने की ठान लेता है ∣ ये दृश्य सब को भावुक कर देता है ,सहयोगवश जिस दिन उसकी टॉपर ब...
वो बात जो जरूरी है