Skip to main content

Posts

Showing posts from July 24, 2021

जब संघर्ष

जब संघर्ष करके जीवन की सारी मुश्किलों को पार कर दिया हो तुम ने तो दुनिया की कोई चीज तुम्हें सफल होने से रोक नहीं पाएगी ∣  इस बीच होगा तुम्हारा वास्ता जिंदगी के कई कांटो भरे रास्ते से , तुम्हारे हाथ चलते रहे तुम्हारे बेहतर बनने में पैर चाहे इस बीच क्यों न जख्मों से घायल हो जाए ∣ अगर की है तुमने कोशिश कुछ पाने की तो तुम्हारी कोशिश जरूर रंग लाएगी ∣ हार न मानना तुम जिंदगी के अंतिम ऊंचाई पर पहुंचकर क्योंकि यहीं से तुम्हारे जीवन में एक नयी तीखी धूप तुमको थोड़ा जलाएगी और लेगी परीक्षा तुम्हारी की तुम काबिल ह़ो इस जीत के लिए की नहीं ∣ अगर तुम टिके रहे अपनी सफलता पाने के लिए इस तीखी धूप में भी तो    हर जख्म सहकर तुम्हें सफलता की एक नयी ऊंचाई जरूर मिल जाएगी∣  करना कोशिश की न हारों तुम अपने जीवन की इस लड़ाई में ∣  जब संघर्ष किया है तुमने तो इसमें कोई शक नहीं तुम्हें जीत मिल ही जाएगी∣

कमी

  जिंदगी में हर समय नहीं तो, एक पल के लिए जरूर हम सब को ऐसा लगता है कि हमारे जीवन में उस चीज की थोड़ी कमी है ∣  जो हमारे सामने वाले के पास ज्यादा है ∣ और फिर शुरू होता है, दूसरे की सफलता को देख अपनी कमियों को अपनी असफलता मान लेना और ये कह देना कि वो तो सभी चीज में अच्छा है  ∣  अच्छा दिखता है, अच्छे परिवार से सम्बन्ध रखता है उसके  परिवार में भला किस चीज की कमी है ?  और एक हमें देखों जैसे कमियों का पहाड़ है, जहाँ देखों वहीं हमें अपनी कमी सी लगती है हम  में सिर्फ कमियाँ ही कमियाँ है ∣  ऐसा सोचते वक्त हम अक्सर इस पर विचार करना ही भूल जाते हैं ∣  कि हर इंसान में किसी न किसी चीज की कमी होती है ,खामियां होती है किंतु वो अपने जीवन में इतना ज्यादा आगे चला जाता है ∣   कि उसकी कमियाँ कब उसकी ताकतवर चीज बन जाती है हमें मालूम ही नहीं चलता है ∣