Skip to main content

जब संघर्ष


जब संघर्ष करके जीवन की सारी मुश्किलों को पार कर दिया हो तुम ने तो दुनिया की कोई चीज तुम्हें सफल होने से रोक नहीं पाएगी ∣ 


इस बीच होगा तुम्हारा वास्ता जिंदगी के कई कांटो भरे रास्ते से ,

तुम्हारे हाथ चलते रहे तुम्हारे बेहतर बनने में पैर चाहे इस बीच क्यों न जख्मों से घायल हो जाए ∣

अगर की है तुमने कोशिश कुछ पाने की तो तुम्हारी कोशिश जरूर रंग लाएगी ∣

हार न मानना तुम जिंदगी के अंतिम ऊंचाई पर पहुंचकर क्योंकि यहीं से तुम्हारे जीवन में एक नयी तीखी धूप तुमको थोड़ा जलाएगी और लेगी परीक्षा तुम्हारी की तुम काबिल ह़ो इस जीत के लिए की नहीं ∣

अगर तुम टिके रहे अपनी सफलता पाने के लिए इस तीखी धूप में भी तो 

  हर जख्म सहकर तुम्हें सफलता की एक नयी ऊंचाई जरूर मिल जाएगी∣ 

करना कोशिश की न हारों तुम अपने जीवन की इस लड़ाई में ∣ 

जब संघर्ष किया है तुमने तो इसमें कोई शक नहीं तुम्हें जीत मिल ही जाएगी∣

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..