रामायण मूवी के ट्रेलर का विरोध करने से पहले एक बार ये भी सोचिए...ramayana-movie-trailer-controversy-explained
हाल ही में फिल्म निर्देशक नितेश तिवारी की मूवी 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज हुआ। करीब 4 मिनट के इस ट्रेलर ने लोगों के मन में उठ रहे कई सवालों के जवाब देने की कोशिश की। सच कहें तो ट्रेलर उम्मीद से कहीं बेहतर लगा। हर किरदार अपने रोल में काफी फिट नजर आ रहा है। सीता के रूप में साई पल्लवी की सादगी और शालीनता अलग ही छाप छोड़ती है। वहीं शूर्पणखा के किरदार में रकुल प्रीत बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई देती हैं। रावण बने यश की स्क्रीन प्रेजेंस दमदार लगती है और रणबीर कपूर भी भगवान श्रीराम के किरदार में सहज नजर आते हैं। लेकिन ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तारीफ से ज्यादा आलोचना शुरू हो गई। सबसे ज्यादा बहस इन किरदारों को लेकर हो रही है। ### सीता को लेकर बहस कई लोग साई पल्लवी और रकुल प्रीत की खूबसूरती की तुलना कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि रकुल प्रीत ज्यादा सुंदर लग रही हैं, इसलिए उन्हें सीता होना चाहिए था। लेकिन क्या सीता माता की पहचान सिर्फ उनकी सुंदरता थी? सीता सिर्फ रूप की प्रतीक नहीं थीं। वे धैर्य, त्याग, अनुशासन, शालीनता और पवित्रता की मिसाल थीं। उनका तेज इतना महान था कि उसी ने रावण ...