ट्विशा शर्मा मामला: दिल्ली एम्स ने फॉरेंसिक रिपोर्ट CBI को सौंपी
भोपाल। भोपाल की ट्विशा शर्मा की अंतिम रिपोर्ट दिल्ली एम्स के मेडिकल बोर्ड ने सीबीआई को सौंप दी है। सूत्रों की मानें तो रिपोर्ट में फांसी लगाने के समय उपयोग की गयी जिम बेल्ट में इंसानी टिश्यू, बेल्ट के निशानों का गर्दन पर मिलने निशाने से मैच होने की बात सामने आयी है। फिलहाल रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं की गयी है।
दिल्ली एम्स ने सौंपी रिपोर्ट
दिल्ली एम्स ने सौंपी रिपोर्ट
जानकारी के मुताबिक दिल्ली एम्स के 5 सदस्यी मेडिकल बोर्ड के सदस्यों ने रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी है। रिपोर्ट की प्रति एमपी हाईकोर्ट के रजिस्टार को सौंप दी गयी है। गौरतलब है मेडिकल बोर्ड ने दूसरा पोस्टमार्टम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण भी किया था।
रिपोर्ट को CBI करेगी जांच में इस्तेमाल
जानकारी के मुताबिक ट्विशा शर्मा की रिपोर्ट को भले
ही सार्वजनिक नहीं किया गया हो। लेकिन ये रिपोर्ट सीबीआई जांच में इस्तेमाल कर सकती है।
12 मई को मिली थी ट्विशा शर्मा की लाश
बता दें कि 12 मई को ट्विशा शर्मा अपने ससुराल कटारा हिल्स में मृत मिली थी। जिसे ससुराल पक्ष ने आत्महत्या जबकि मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठने के बाद एमपी हाईकोर्ट के आदेश पर दिल्ली एम्स ने दुबारा पोस्टमार्टम किया था। जिसकी रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी है।

Comments