बद्रीनाथ में चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन, आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड के प्रसिद्ध मंदिर बद्रीनाथ में चढ़ावे चोरी मामले में एसआईटी की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बता दें कि एसआईटी की टीम ने मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार कर लिया है। प्रमोद ने खुद पर लगे आरोपों को झूठ बताया है।
मामला उजागर होने से ही चल रहे थे फरार
बता दें कि प्रमोद नौटियाल बीकेटीसी ( बद्रीनाथ, केदारनाथ समिति) के अध्यक्ष के सहाथक थे। मामला उजागर होने के बाद से ही फरार चल रहे थे। हालांकि गिरफ्तारी होने के बाद प्रमोद नौटियाल का पहला बयान सामने आया है। अपने बयान में नौटियाल ने कहा कि उन पर लगे सभी आरोप झूठे है। फिलहाल पुलिस ने उनका लैपटॉप सहित अन्य सामान जब्त कर लिया है।
बीकेटीसी अध्यक्ष के पीए है नौटियाल
बता दें कि प्रमोद नौटियाल बीकेटीसी यानी ( केदारनाथ, बद्रीनाथ समिति ) के अध्यक्ष के पीए है। समिति ने उनकी ड्यूटी बद्रीनाथ में चढ़ावे की गिनती में लगाई थी। बता दें कि पुलिस प्रमोद नौटियाल को बद्रीनाथ थाने में ले आयी है।
टाइमलाइन से समझें कब क्या हुआ
2 जुलाई को भैरव सेना ने लगाया था आरोप
2 जुलाई को भैरव सेना ने आरोप लगाया था। कि बीकेटीसी के अध्यक्ष के पीए प्रमोद नौटियाल ने बद्रीनाथ के चढ़ावे से चोरी की है। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी मिला है।
7 जुलाई को मामले की हुई थी पुष्टि
गौरतलब है कि बद्रीनाथ में चढ़ावा चोरी का मामले में पुष्टि 7 जुलाई को हुई थी।
जिस मामले को लेकर बद्रीनाथ धाम के सीसीटीवी फुटेज देखें गए थे। जिसकी बाद प्रमोद नौटियाल को मंदिर समिति के प्रभारी युद्धवीर पासवान के एफआईआर के बाद आरोपी बनाया था।

Comments