लाखों की संख्या में खामनेई को अंतिम विदाई देने पहुंचे लोग
इतने महीद बाद क्यों किया जा रहा अंतिम संस्कार
6 जुलाई को ईरान में राष्ट्रीय अवकाश
बता दें कि ईरान में 4 और 5 जुलाई को अवकाश जबकि
6 जुलाई को ईरान में राष्ट्रीय अवकाश रहने वाला है। बीबीसी की खबर की मानें तो पूर्व सुप्रीम लीडर के अंतिम संस्कार की रस्मों में 1.2 करोड़ से 1.5 करोड़ लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
शव को 4 महीने कैसे किया संरक्षित
चार महीने तक शव को रखने के कारण को तो फिलहाल ईरान और पूर्व सुप्रीम लीडर के परिजनों ने स्पष्ट नहीं किया है। लेकिन शव को चार माह कैसे सुरक्षित रखा गया है। इसको लेकर विश्लेषकों का मानना है कि इसके लिए निश्चित रूप से फ्रीज का इस्तेमाल किया गया है।
शव को इतने समय तक सुरक्षित करने का कारण
इसके अलावा ये भी माना जा रहा है कि अमेरिका और इजराइल के साथ चली 40 दिन की जंग के कारण शव का अंतिम संस्कार टाला जाता रहा है। गौरतलब है कि बीते 15 जून को अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिन का संघर्ष विराम को लेकर एक MOU भी साइन हुआ था। इससे दो दिन पहले ईरान ने अंतिम संस्कार को लेकर शेड्यूल जारी किया।
रस्मों को लेकर प्रमुख तारीखें
1. 3 जुलाई- अंतरराष्ट्रीय श्रद्धाजंलि समारोह
2. 4-5 जुलाई- तेहरान में जनाजे की नमाज
3. 6 जुलाई को तेहरान में अंतिम यात्रा
4. 7 जुलाई को कु़म में अंतिम यात्रा
5. 8 जुलाई को नजफ़ और कर्बला में अंतिम यात्रा
6. 9 जुलाई को मशहद में दफ़्न
Comments