केवल जेन जी नहीं हैं हम लोग
जो लोग हमारा ये कहकर मजाक बनाते हैं कि हम तो जेन जी है। हमें क्यों सीरियस लेना। शिकायत करने के अलावा हमारे पास कोई काम नहीं।
ऐसा बोलते वक्त वो लोग ये भूल जाते हैं कि हमें इस देश से अभी सबसे ज्यादा लेना देना है। हम इस देश को लेकर अभी सबसे ज्यादा गंभीर है। शायद यहीं कारण है कि हम उन मुद्दों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। जो एक पीढ़ी ने जरूरी समझी ही नहीं। हम वो पीढ़ी है जो अपनी आवाज को उठाना जानती है। सरकार और सत्ता से सवाल करना जानती है। जो सरकार से जवाब चाहती है।

Comments