दतिया में हिंसक प्रदर्शन, नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से शांति बरतने की अपील
दतिया। दतिया विधानसभा के उपचुनाव के लिए आशुतोष तिवारी को भाजपा से उम्मीदवार बनाना पार्टी को मंहगा पड़ गया है। नरोत्तम मिश्रा का टिकट काट जाने से उनके समर्थकों में काफी ज्यादा गुस्सा देखने को मिल रहा है। इसी बीच ये खबर सामने आयी है। प्रदर्शन हिंसक होत देख प्रशासन ने 163 धारा लागू कर दी है।
प्रशासन ने धारा 163 की लागू
बता दें की नरोत्तम मिश्रा के टिकट काट देने पर उनके समर्थक काफी ज्यादा नाराज है। जिसके चलते उन्होंगे ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जमा लगा दिया। जो कि आज सुबह 5.30 बजे खुला। इससे पहले 4.30 बजे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हिंसक झड़प देखने को मिली। जिसमें एसपी सहित आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिसके चलते प्रशासन ने धारा 163 लागू कर दी है। जिस धारा के तहत बिना अनुमति के प्रदर्शन, जनसभा, जुलूस निकलना और पांच लोगों के साथ खड़े होने पर पूर्णत प्रतिबंध लग गया है।
नरोत्तम मिश्रा ने ये दिया बयान
वहीं स्थिति को बिगड़ता देख भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संयम बरताने की अपील की। साथ ही किसी तरह के विरोध प्रदर्शन न करने की बात कहीं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए। कार्यकर्ता विरोध में पेट्रोल- केरोसिन का प्रयोग न करें। पार्टी के विचारों से मतभेद को उचित स्थान पर रखा जाना चाहिए न कि इस तरह से।
टाइमलाइन से समझें मामला
- शुक्रवार शाम 5.30 बजे से लगा जाम।
- शनिवार सुबह 4.30 पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प।
- एसपी सहित कल पुलिसकर्मी हुए घायल।
- सुबह 5 बजे खुला जाम।
- ग्वालियर- झांसी हाईवे पर लगी वाहनों की कतारें।
- 12 घंटे बाद कलेक्टर ने लगाई धारा 163।
Comments