दतिया में रोते दिखे नरोत्तम मिश्रा
दतिया से भावुक करने वाला दृश्य, क्यों बना चर्चा
दतिया। दतिया विधानसभा के उपचुनाव को लेकर गहमागहमी के बाद आखिरकार कल भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र भर दिया। इस सब के बीच नामांकन की चर्चा कम और एक दृश्य की चर्चा ज्यादा रहीं जिसने हर किसी को सोचने को मजबूर कर दिया। आईए जानते हैं कि आखिरकार कौन से दृश्य की हो रही इतनी चर्चा
मंच पर रोते दिखे नरोत्तम मिश्रा
नामांकन के समय जहां पूरी प्रदेश की नजर भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के नामांकन भरने पर रही। वहीं दूसरी ओर नरोत्तम मिश्रा के मंच से निकलते आंसूओं ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया। बता दें कि नरोत्तम मिश्रा उस समय भावुक होते नजर आएं जब उन्होंने आशुतोष तिवारी को जिताने के लिए जनता से अपील की। उसके बाद उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े। शायद ऐसा पहली बार हुआ जब हमेशा आक्रमक नजर आने वाले नरोत्तम मिश्रा की आंखों और चेहरे में एक अलग ही उदासी नजर आयी।
कांग्रेस पर किया पलटवार
आपको बता दे कि इस दौरान नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ये न समझ लें कि ये सब कांग्रेस के लिए अच्छा साबित होगा। वो आशुतोष तिवारी को जीतने के लिए हर घर जाएंगे उनसे लिए वोट मांगेंगे। कांग्रेस ने पिछली बार झूठ बोलकर जीत पा ली थी लेकिन इस बार वो जीत नहीं सकेगी।

Comments