ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान भगदड़ की घटना सामने आयी है। जिसमें अब तक एक व्यक्ति के मौत की खबर है। जानें किस कारण हुआ हादसा क्या टल सकती थी मौत..
लोग अचानक जानें लगे थे रथ के पास
बता दें कि शाम 5 बजे पहांडी रस्म के बीच कुछ लोग भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उनके रथों के पास जाने लगे जिससे स्थिति एकदम से अनियंत्रित हो गई। जिसने हादसे का रूप ले लिया।
10 लाख लोग यात्रा में थे पहुंचे
वहीं आकड़ों की मानें तो रथ यात्रा में करीब 10 लाख लोग पहुंचे थे। इस दौरान भीड़ अधिक होने के कारण कुछ लोग को सांस लेने में तकलीफ होने लगी।
कल से शुरू होगी रथयात्रा
भगवान जगन्नाथ का रथ 7.30 बजे करीब आगे बढ़ा। कुछ दूर आगे चलनेे के बाद यात्रा रोक दी गई। जो कल सुबह से फिर शुरू होगी। और 3 किमी तक गुंडीचा मंदिर जाएगी।
.jpg)
Comments