इस बार सावन में चार सोमवार पड़ेंगे। पहला सोमवार 3 अगस्त को होगा, जबकि आखिरी सोमवार 24 अगस्त को पड़ेगा। अगर आप सावन के व्रत रखते हैं, तो पहले से ही इन तारीखों को नोट कर सकते हैं।
क्यों खास होता है सावन?
सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए सबसे शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस पूरे महीने श्रद्धा से शिव की आराधना करने और सोमवार का व्रत रखने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
सावन में मंगलवार को कई महिलाएं मंगला गौरी व्रत भी रखती हैं। यह व्रत सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली के लिए किया जाता है।
इसी महीने कांवड़ यात्रा भी निकलती है। लाखों शिवभक्त गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हैं और अलग-अलग शिव मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं।
सावन 2026 कब से कब तक रहेगा?
पंचांग के मुताबिक श्रावण मास की कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि 29 जुलाई की रात 8:05 बजे शुरू होगी और 30 जुलाई की रात 9:30 बजे तक रहेगी।
उदयातिथि के आधार पर 30 जुलाई 2026 से सावन की शुरुआत मानी जाएगी। वहीं 28 अगस्त 2026 को श्रावण पूर्णिमा के साथ सावन का समापन होगा।
दिलचस्प बात यह है कि इसी दिन रक्षाबंधन का त्योहार भी मनाया जाएगा।
सावन 2026 के चार सोमवार
सावन सोमवार का व्रत कैसे रखा जाता है?
सावन सोमवार के दिन भक्त सुबह स्नान करके भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र चढ़ाए जाते हैं। कई लोग पूरे दिन निर्जला व्रत रखते हैं, जबकि कुछ फलाहार करते हैं। शाम को शिव आरती और पूजा के बाद व्रत खोला जाता है। इस दिन सात्विक भोजन किया जाता है और शिव चालीसा या महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी किया जाता है।
.jpg)







Comments