राम मंदिर के 23 कर्मचारियों ने क्यों छोड़ी नौकरी? सामने आई चौंकाने वाली वजह
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा मामले में एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें कि मंदिर के 23 कर्मचारियों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है। जिसके पीछे का कारण जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। जानें क्या है कारण जो बना इतने सारे इस्तीफे की वजह
चढ़ावे की गिनती के लिए रखे जाएंगे स्पेशल कर्मचारी
दरअसल राम मंदिर चढ़ावा की चोरी की घटना सामने आने के बाद अब चढ़ावे की गिनती कर्मचारियों से न करके हाउस कीपर से कराई जा रही है। इसके अलावा अब चढ़ावे की गिनती के लिए स्पेशल कर्मचारी रखे जाने वाले है।
कर्मचारियों के लिए लागू होंगे ये नियम
चोरी का मामला सामने आने के बाद कर्मचारियों के लिए कुछ विशेष नियम लागू किये जाने वाला है। जिसके अनुसार कर्मचारियों को अपना कैरेक्टर सर्टिफिकेट देना होगा। कर्मचारी जेब वाली पेंट नहीं पहन सकेंगे।
सैलरी घटी, काम के घंटे बढ़े
बता दें कि चढ़ावा गिनती करने वाले कर्मचारियों की सैलरी कम कर दी गयी है। जबकि काम करने के घंटे बढ़ा दिए गए है। जो कि 10 घंटे हो गए है। जिसके मुताबिक कर्मचारियों को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक काम करना होगा। साथ ही उनकी छुट्टियों को भी कम कर दिया गया है। जिसके बाद 23 कर्मचारियों ने इस्तीफा दे दिया है।
नए आउटसोर्स कर्मचारी की नियुक्ति पर रोक
इसके अलावा राम मंदिर ट्रस्ट ने चढ़ावा चोरी मामले में 8 कर्मचारियों की गिरफ्तारी के बाद आउटसोर्स नियुक्ति पर रोक लगा दी गयी है।

Comments