Ram Mandir theft case: Temple's chest found at accused Avinash's house; it bore the inscription 'Ramrajya Kosh' and had a QR code pasted on it.
राम मंदिर चोरी मामला: आरोपी अविनाश के घर में मिली मंदिर की संदूक, लिखा था- रामराज्य कोष,QR कोड था चिपका
आपको बता दें कि इससे पहले पुलिस को आरोपी अविनाश शुक्ला के घर से 20 लाख की नकदी मिली थी। वहीं आज एक बार फिर अविनाश शुक्ला को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। अविनाश के घर से एक संदूक मिला है। जिसमें रामराज्य कोष लिखा है। साथ ही उसमें पेटीएम का बारकोड भी ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए लगा हुआ है।
अब सवाल ये बनता है कि आखिर योग केंद्र जिसमें अविनाश शुक्ला और उसका भाई रहता है। वहींं पर मंदिर का संदूक कैसा पहुंचा। वहीं इस मामले को लेकर योगाचार्य सीमा तिवारी ने बताया कि दोनों भाई यहीं रहते है। चंपत राय ने अविनाश शुक्ला को रखवाया था।
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा घोटाले मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस को तलाशी के दौरान आरोपी अविनाश के घर से एक संदूक मिला है। जिसमें लिखा है रामराज्य कोष। इसके अलावा QR कोड भी चिपका था।
अविनाश शुक्ला के घर से रकम की थी बरामद
आपको बता दें कि इससे पहले पुलिस को आरोपी अविनाश शुक्ला के घर से 20 लाख की नकदी मिली थी। वहीं आज एक बार फिर अविनाश शुक्ला को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। अविनाश के घर से एक संदूक मिला है। जिसमें रामराज्य कोष लिखा है। साथ ही उसमें पेटीएम का बारकोड भी ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए लगा हुआ है।
योग केंद्र में कैसे पहुंचा राममंदिर का संदूक
अब सवाल ये बनता है कि आखिर योग केंद्र जिसमें अविनाश शुक्ला और उसका भाई रहता है। वहींं पर मंदिर का संदूक कैसा पहुंचा। वहीं इस मामले को लेकर योगाचार्य सीमा तिवारी ने बताया कि दोनों भाई यहीं रहते है। चंपत राय ने अविनाश शुक्ला को रखवाया था।
ट्रस्ट के बाक्से में थे दान चोरी के पैसे
सूत्रों के मुताबिक 5 जून को पुलिस ने अविनाश शुक्ला के किराये के घर से 20 लाख का नकदी बरामद किया था। डेढ़ साल पहले अविनाश अयोध्या में आया था। अभिषेक जिसने खुद को अविनाश का भाई बताया था उसने अविनाश को राममंदिर में नौकरी दिलाई थी। राम मंदिर के गबन के पैसे अविनाश उसी बक्से में रखता था। जिसका इस्तेमाल गबन के लिए किया जाता था।
Comments