एशियन गेम्स में एमपी ने किया कमाल, 19 खिलाड़ियों हुए चयनित
भोपाल। दूनिया के दूसरे सबसे बड़े बहु खेल एशियन गेम्स से एमपी के लिए अच्छी खबर सामने आयी है। जिस खेल के लिए एमपी से 19 खिलाड़ियों ने अपनी जगह पक्की की है। जबकि 30 खिलाड़ियों को अब भी रिजर्व रखा गया है।
वाटर स्पोट्रर्स में किया अच्छा प्रदर्शन
एमपी ने वाटर स्पोट्र्स में बेहतर प्रदर्शन किया है।
जिसमें सबसे ज्यादा सफतला कैनो स्लेलम स्पर्धा में मिली है। जिस खेल में खिलाड़ियों को सबसे कम समय में पानी के धारा के विपरीत नाव चलकर सबसे कम समय में रास्ता पार करना होता है। जहां 9 खिलाड़ियोंं ने अपनी जगह बनाई है। इन खिलाड़ियों के नाम है- विशाल केवट, पल्लवी जगताप, भरत केवट, हितेश केवट, शिखा चौहान, विशाल वर्मा, प्रद्युमन सिंह राठौड़, भूमि बघेल और रीना सेन शामिल है। इसके अलावा कयाक एंड कैनो में प्रोहित बोराई ने अपनी जगह सुरक्षित की है।
शूटिंग और एथलेटिक्स में भी बनाई जगह
शूटिंग में एक बार फिर एमपी के खिलाड़ियों ने नयी उम्मीदें जगा दी है। रायफल कैटेगैरी से ऐशवर्य प्रताप सिंह और आशी चौकसे ने क्वाालिफाई किया है। जबकि शॉटगान से नीरू ठंडा और मनीषा कीर ने अपना नाम पक्का किया है। वहीं एथलेटिक्स में गोला फेंक में समरदीप सिंह ने अच्छा प्रदर्शन किया है। पोल वाल्ट स्पर्धा में देव मीणा और निकिता आकरे ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
ब्लाइंड जूडो में कपिल परमार चयनित
वहीं ब्लाइंड जूडो में कपिल परमार ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। जो ब्लाइंड जूडो में चयनित हुए है। वहीं एमपी का पिछला रिकॉर्ड देखें तो एमपी का शानदार प्रदर्शन रहा है। जहां पर ग्वांगझू एशियन गेम्स में ऐशवर्य प्रताप सिंह ने दो स्वर्ण, एक रजत और एक कास्य पदक अपने नाम किया था। वहीं महिला शूटर आशी चौकसे ने भी दो रजत एक कास्य पदक अपने नाम किया था।
Comments