Skip to main content

dharmendra-pradhan-resign-education




धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, छात्र आंदोलन की जीत

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan resignation) ने इस्तीफा दिया। NEET पेपर लीक को लेकर हफ्तों से चल रहे छात्र आंदोलन के बाद यह फैसला आया।

समझें क्या है पूरा मामला

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री (Education Minister) धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 
  •  NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर हफ्तों से देशभर में छात्र प्रदर्शन चल रहे थे। 
  • प्रधान ने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा। 
  • छात्र संगठनों ने इसे बड़ी जीत बताया है।

इस्तीफे की वजह

देशभर में छात्र लंबे समय से नाराज थे। वजह थी NEET-UG परीक्षा में पेपर लीक का मामला। छात्रों का आरोप था कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए (NTA – National Testing Agency), परीक्षा को सुरक्षित नहीं रख पाई। इस वजह से जगह-जगह विरोध प्रदर्शन शुरू हुए।

दिल्ली के जंतर मंतर पर सबसे बड़ा प्रदर्शन हुआ। यहां हजारों छात्र जुटे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इसी बीच प्रधान का इस्तीफा सामने आया।

प्रधान ने क्या लिखा

प्रधान ने सोशल मीडिया पर अपना इस्तीफा साझा किया। उन्होंने लिखा कि जंतर मंतर और देशभर के हालात को देखते हुए यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र का भविष्य कानूनी उलझनों में न फंसे, इसलिए वे पद छोड़ रहे हैं।

प्रधान ने यह भी लिखा कि देश की एकता बनी रहनी चाहिए। उन्होंने देश के युवाओं की भावनाओं और उम्मीदों का सम्मान करने की बात कही।

आंदोलन की शुरुआत कैसे हुई

यह आंदोलन 6 जून को शुरू हुआ था। कॉकरोच जनता पार्टी, सीजेपी (CJP – Cockroach Janta Party), नाम के एक व्यंग्यात्मक संगठन ने इसे शुरू किया। इसके संस्थापक अभिजीत दीपके हैं।

धीरे-धीरे यह आंदोलन बड़ा होता गया। कई विपक्षी नेता भी इसमें शामिल हुए। संसद में भी इस मुद्दे पर हंगामा हुआ। यह हाल के वर्षों में देश के सबसे बड़े छात्र आंदोलनों में गिना जा रहा है।

वांगचुक का उपवास

समाजसेवी सोनम वांगचुक ने भी इस आंदोलन का साथ दिया। उन्होंने छात्रों के समर्थन में 26 दिन तक भूख हड़ताल की। उनकी भूख हड़ताल ने आंदोलन को और मजबूत किया।

सरकार के लिए बड़ा झटका

यह इस्तीफा मोदी सरकार के लिए बड़ी बात मानी जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी के दोनों कार्यकाल में यह ऐसे गिने-चुने मामलों में से एक है, जब किसी केंद्रीय मंत्री ने बड़े जनदबाव के बीच पद छोड़ा हो। इससे पहले 2018 में विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद इस्तीफा दिया था। लेकिन वह मामला अलग तरह का था।

इस बार वजह सीधे तौर पर सरकार की परीक्षा व्यवस्था और छात्रों का गुस्सा रही। विश्लेषक इसे प्रदर्शनकारियों की सामने बड़ी रियायत मान रहे हैं।

धर्मेंद्र प्रधान का सफर

धर्मेंद्र प्रधान 2014 से केंद्रीय मंत्री रहे हैं। वे पेट्रोलियम, इस्पात, कौशल विकास जैसे मंत्रालय संभाल चुके हैं। जुलाई 2021 से वे शिक्षा मंत्री का पद संभाल रहे थे। वे ओडिशा के संबलपुर से लोकसभा सांसद भी हैं।

आगे क्या होगा

अभी प्रधानमंत्री मोदी ने इस्तीफा औपचारिक रूप से मंजूर नहीं किया है। नए शिक्षा मंत्री की नियुक्ति को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं। छात्र संगठन अब परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग कर रहे हैं।


Comments

Popular posts from this blog

सलमान खान की 'मातृभूमि' को सेंसर बोर्ड की मंजूरी, 4 दिसंबर को होगी रिलीज: salman-khan-matrubhumi-cbfc-ua-16-plus

सलमान खान  (Salman Khan) की फिल्म 'मातृभूमि' को आखिरकार सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC)  (CBFC certificate) ने फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट  दिया है। करीब 2 घंटे 34 मिनट की यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज (Matrubhumi release date) होगी। इस फिल्म का नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया था। लेकिन बाद में मेकर्स ने इसका नाम बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया। फिल्म की रिलीज डेट भी कई बार बदली गई, जिसकी वजह से दर्शकों को इसका इंतजार करना पड़ा। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/09/blog-post_28.html सेंसर बोर्ड ने क्या सर्टिफिकेट दिया? सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि ' (Matrubhumi movie) को मुंबई रीजनल ऑफिस से सेंसर बोर्ड की मंजूरी मिली है। फिल्म को UA 16+ (Unrestricted Public Exhibition with Parental Guidance)  रेटिंग दी गई है। इसका मतलब है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चे माता-पिता की देखरेख में फिल्म देख सकते हैं। CBFC (Central Board of Film Certification)  की वेबसाइट के मुताबिक, ...

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 19वें दिन 12.70 करोड़, 64% गिरी कमाई: ramayana-box-office-collection-day-19

समझें क्या है पूरा मामला? रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' (Ranbir Kapoor Ramayana) बॉक्स ऑफिस (Ramayana Box Office Collection)  पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 1,700 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही यह 1,700 करोड़ (Ramayana 1000 Crore Net) क्लब में शामिल होने वाली पांचवीं भारतीय फिल्म बन गई है। हालांकि, तीसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 19वें दिन भारत में 12.70 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन (Ramayana Day 19 Collection) किया। इससे एक दिन पहले यानी रविवार को फिल्म ने 35.60 करोड़ रुपए कमाए थे। इस हिसाब से कमाई करीब 64.3% गिर गई। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/11/1-ramayana-part-1-oscar-submission.html दुनिया भर में 1,704 करोड़ रुपए की कमाई सैकनिल्क के मुताबिक, 'रामायण' का दुनियाभर में कुल कलेक्शन 1,704.65 करोड़ रुपए हो गया है। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 955.45 करोड़ रुपए पहुंच चुका है। यानी 1,000 करोड़ रुपए का आंकड़ा छूने के लिए फिल्म को अभी 44.55...

महिला हॉकी: भारत ने चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीता खिताब: womens-asian-champions-trophy-india-win

भोपाल: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। भोपाल में शनिवार को खेले गए महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Women's Asian Champions Trophy) के फाइनल में भारत ने चीन को 3-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने चौथी बार इस खिताब पर कब्जा कर लिया। मैच में एक समय चीन आगे चल रहा था, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से दीपिका ने दो गोल किए, जबकि इशिका ने एक गोल दागा। इस जीत के साथ भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बन गई है। चीन ने पहले गोल करके बनाई बढ़त फाइनल मुकाबले की शुरुआत भारत के लिए आसन नहीं रही। चीन ने पहले गोल करके भारतीय टीम पर दबाव बना दिया। चीन की खिलाड़ी चेन युजुन ने 24 मिनट 55 सेकेंड में गोल किया। इसके साथ ही चीन 1-0 से आगे हो गया। भारतीय टीम ने हार नहीं मानी और लगातार गोल करने के मौके तलाशती रही। आखिरकार तीसरे क्वार्टर में दीपिका ने 37 मिनट 50 सेकेंड पर गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने तेजी से खेलना शुरू किया। करीब सवा तीन मिनट बाद इशिका ने 41 मिनट 15 सेकेंड पर गोल दागकर भारत को 2-...