ऐप से हैक हो रहे है ई-रिक्शे, सैकड़ों वाहन हो रहे प्रभावित
भोपाल। शहर में ई रिक्शा चालकों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है। आपको बता दें कि चालकों का ई-रिक्शा अपने आप बंद हो रहा है। जिसका लॉक खुलवाने में उन्हें 200 रूपये का भुगतान करना पड़ रहा है। जो हैक होने के चलते लोग की परेशानियों को बढ़ा रहा है। आज हम समझेंगे इसके पीछे का क्या कारण है?
एक ऐप के जरिए कंट्रोल हो रहे ई-रिक्शे
आपको बता दें कि ई-रिक्शे को एक ऐप के जरिए नियंत्रित किया जा रहा है। जो गूगल प्ले स्टोर पर BAT BMS के नाम से है। जिस पर ब्लूटूथ खुलने रहने पर ये एप आसपास के ई-रिक्शा को खोज लेता है। यदि उसका सिस्टम पासवार्ड सुरक्षित नहीं है। तो ये एप रिक्शे के कुछ विकल्प पर अपना नियंत्रण कर लेता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर किस तरह से इस पर नियंत्रण किया जाता है।



Comments