सरदार सरोवर परियोजना पर बोले जीतू पटवारी
सीएम मोहन राजा हरिश्चंद्र नहीं जो हर बात मान लेंगे
भोपाल। सरदार सरोवर परियोजना के दिल्ली में हुए निपटारे को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मोहन सरकार पर हमला बोला है। कहा कि सीएम मोहन राजा हरिश्चंद्र नहीं जो उनकी हर बात मान लेंगे। वो एमपी के 7,669 करोड़ क्यों छोड़कर आ गए।
मोहन सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरदार सरोवर परियोजना को लेकर अंतराज्यीय विवाद को लेकर मोहन सरकार पर निशाना साधा है। कहा कि सीएम डॉ. मोहन यादव कोई राजा हरिश्चंद्र नहीं जो जनता उनकी हर बात मान लेंगी। सीएम एमपी के परियोजना में हुए नुकसान को लेकर किये गए दावे के 7,669 रूपये क्यों छोड़कर आ गए। साथ ही मामले को लेकर विधानसभा में चर्चा की मांग।
पीसी कर सरकार पर बोला हमला
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि..नर्मदा एमपी की जीवन रेखा है। सरदार सरोवर बांध का सबसे ज्यादा नुकसान एमपी को ही हुआ है। जिसके चलते सबसे ज्यादा आदिवासियों का विस्थापन, कृषि को नुकसान हुआ है। पुर्नवास का सबसे बड़ा बोझ एमपी ने उठाया है तत्कालीन गणना के आधार पर एमपी ने 7,699 का दावा किया था। इसके अलावा कहा कि सरकार ये दावा कर रही है कि गुजरात की 1500 देनदारी को 231 करोड़ कम करके 1268 करोड़ रूपये की बचत कर ली गयी। लेकिन ये नहीं बता रही एमपी के हजार करोड़ के दावे का क्या हुआ।
किस आधार पर हुआ फैसला
सरकार को ये बताना चाहिए कि अपने दावे को छोड़ने का फैसला सरकार ने किस आधार पर किया। जिसका वास्तव में आधार क्या था। इसके अलावा पटवारी ने सरकार को आर्थिक मोर्चों पर फेल बताया।
जानें क्या है पूरा मामला
बता दें नर्मदा पर बने बांध को लेकर गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र के साथ एमपी का तीन दशकों से वित्तीय लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा है। मध्यप्रदेश ने दावा किया है कि विवाद के चलते एमपी के खेत, किसान, कृषि जंगल, जीवन गांव सब डूबे है। जिसके चलते एमपी को बहुत नुकसान हुआ है। जिसके लिए गुजरात उसे 7699 का भुगतान करें। दूसरी ओर गुजरात परियोजना से बड़ा हुआ हिस्सा एमपी सहित अन्य राज्यों से मांग रहा था।
वहीं केंद्रीय मंत्री अमित शाह और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की मौजूदगी में चारों राज्यों ने वन टाइम सेंटलमेंट के तहत विवाद खत्म कर दिया है।
समझौते का क्या हुआ नतीजा
मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र गुजरात को 550-550 करोड़ देंगे। तीनों राज्यों से गुजरात 1650 करोड़ पाएगा।
एमपी को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान
आपको बता दें कि इस पूरे समझौते में एमपी को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। बांध में डूबे क्षेत्र की कुल जमीन 37533 है जिसमें एमपी का 55.5 प्रतिशत हिस्सा है। एमपी के 178 गांव डूबे जो अब 192 हो गए है। 2014 में बांध की ऊंचाई बढ़ाने से 5000 अतिरिक्त जमीन डूब गयी है। बड़ी मात्रा में खेती प्रभावित हुई है।
Comments