Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2022

स्वतंत्रता आंदोलन में मध्यप्रदेश के पत्रकार और समाचार पत्रों की भूमिका

भारत को आजादी दिलाने में स्वतंत्रता आंदोलन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है∣ इसे हम सब बखूबी जानते हैं  ∣  बात चाहे गांधी युग के समय हुए असहयोग आंदोलन की हो या भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 की इन सब का भारतीय स्वतंत्रता में अहम योगदान रहा है ∣ वहीं जब हम मध्यप्रदेश के पत्रकार और समाचार पत्रों की स्वतंत्रता आंदोलन में  भूमिका देखते हैं तो पाते हैं भारत में पहला अखबार जेम्स ऑगस्टस हिक्की के द्वारा 29 जनवरी 1780 में निकाला गया था  ∣    जबकि इसके विपरीत 'हदय प्रदेश' के नाम से मशहूर मध्यप्रदेश में  जेम्स ऑगस्टस हिक्की के द्वारा निकाले गए अखबार' हिकीज गजट' के पूरे 69 साल बाद 6 मार्च 1849 में इन्दौर से 'मालवा अखबार' का प्रकाशन किया गया था  ∣ जो आगे चलकर मध्यप्रदेश का पहला अखबार  हुआ था ∣   इस अखबार को लेकर    खुद वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट पारित कर रहे लार्ड लिटिन ने कहा था कि "सबसे अधिक साहसी राजद्रोह उत्तर भारत के भारतीय भाषाओं पत्रों में लिखा जा रहा है ∣ एक मराठी राजधानी  (इंदौर) से प्रकाशित 'मालवा अखबार' बहुत चुभता है ∣ इसमे...

समय के साथ

कोशिश कम मेहनत ज्यादा  करना एक समय के बाद जरूरी होता है ∣ इस लिए नहीं कि तुम्हें आगे बढ़ना है ∣ बल्कि इसलिए कि तुम्हें अपना अस्तित्व बनाएं रखना है ∣ समय के साथ तुम्हारे व्यवहार में परिवर्तन आ जाता है ∣ इसलिए नहीं कि तुम बदल चुके हो बल्कि इसलिए कि तुम्हारी परिस्थितियां बदल चुकी होती है ∣ एक समय के बाद तुम बात करना कम कर देते हैं क्योंकि लोगों के द्वारा तुम्हारे लिए बहुत बातें की जा रही होती है ∣ समय के साथ तुम्हें फर्क नहीं पड़ता है धूप और छाव से क्योंकि तुम्हारी जीवन की चुनौतियां कम नहीं होती है ∣  इस दुनिया का सच किन्तु कड़वा है अगर अपनी पहचान बनाना चाहते हो तो समय के साथ खुद पर काम करों वरना यहीं समय तुम्हारे लिए परेशानी खड़ा कर देगा  ∣

दाग

'लगा चुनरी में दाग छुपाऊं कैसे' रानी मुखर्जी के द्वारा अभिनीत मुख्य फिल्मों में से एक है ∣ आज में एक दूसरे दाग की बात कर रही हूं जिसकी फ्रिक हर माह लड़कियों को होती है कि कहीं उनके कपड़ों में उसका दाग न लग जाएं  वरना लोग क्या कहेगें  ∣   सच आज भी हम इस दाग को लेकर बिल्कुल नहीं बदले है  हमारी वहीं पुरानी सोच  है  ∣   इस सब का शिकार होती है वो लड़कियां जिनके कभी स्कर्ट पर कभी चुनर में दाग लगा जाता है  ∣ 

देसी से टाइगर बने डाइवर की कहानी को बताता है वाइट टाइगर उपन्यास

' वाइट टाइगर ' एक बलराम हलवाई उर्फ की कहानी है ∣ जो एक चाकर, चिंतक से किस तरह एक हत्यारा बनता है ∣ सात रातों के बीच ये अपनी कहानी बताता है कि वो चाय की दुकान पर काम करने वाले से किस तरह देसी डाइवर आगे चलकर वाइट टाइगर बना ∣ जो गांव से निकलकर कहीं दूर जाना चाहत है अपने सपनों की उड़ान भरना चाहता है ∣ जो आगे चलकर  एक ऐसे स्थान पर खड़ा होता है ∣  जहां एक तरफ कुंआ दूसरी तरफ खाई है ∣  इस उपन्यास को पढ़ने का कारण ये भी है जब हम इसके कुछ पन्नों को पढ़ते हैं ∣ तब उस डाइवर की कहानी के जरिए बहुत से ऐसे रहस्मयी किस्से सुनते हैं ∣ जो कहीं न कहीं हमारे देश का सच है जिसे हम केवल नजर अंदाज कर सकते हैं ∣ किन्तु हम कतई भी इसे झुठला नहीं सकते हैं ∣  जहां एक ओर इस उपन्यास में शहर की हवा का जिक्र किया गया है∣ वहीं गाँव की उस बदसूरती पर इस उपन्यास ने अपनी कलाम चलायी है ∣ जो कहीं न कहीं  हमारे गाँव एक सच है ∣ अगर हम कुछ नया और सस्पेंस भर पढ़ने का सोच रहे है तो ये उपन्यास बहुत ही सही चयन होगा  ∣

लेखन की प्रक्रिया के बीच

लेखन करना अत्यंत मुश्किल भर काम होता है। जब हम किसी भी विषय पर  लेखन करते है । तब बड़ा मुश्किल हो जाता है विषय और उसकी शैली का चयन करना बड़ा सोच समझकर कर हम फिर कुछ लिखने की चेष्टा करते है।  जब  हम  कुछ पढ़ते है तब कुछ ग्रहण करते है । बड़ी सुंदर होती है ये यात्रा जहां पर हम नए -नए किरदारों से मिलते है। महसूस कर पाते है किसी का रोना , किसी का हंसना किसी के जीवन में खो सा जाते है जहां पर होते  तो केवल काले काले शब्द  किन्तु उसको पढते वक्त अपने जीवन के सुख दुख भूल सा  जाते है।  अपने जीवन के अनुभव के मुताबिक हम साहित्य को समझते है। एक एक कर हम दूसरे की जिंदगी से अपने जीवन के अनुभव को महसूस कर पाते है । इसके माध्यम से हम एक अलग ही दुनिया में प्रवेश करते जाते है। कौन कहता है कि लिखना आसान होता है हर अनुभव से अभिव्यक्ति कर हम शब्द को गढ़ते है। कुछ लिखने के लिए हमें बहुत कुछ पढ़ना होता है।  शब्दों की कीमत हम तब ही तो समझ पाते है । 

दुख और सुख के बीच जीवन

बिना दुख के आनंद न होगा न शांति बिना प्रलाप। आज के समय में हम सब अपने जीवन में फूल की कामना तो कर लेते है ∣ किन्तु ऐसा करते हुए ये भूल जाया करते है।  कि सुख और दुख हमारे जीवन का अमूल्य हिस्सा है। जो हम सबके जीवन में आता और जाता है ∣ इसे हम पाकर सीखते और जीवन के एक नए पहलू को जानते हैं ∣ तब वास्तविक रूप में महसूस कर पाते हैं ∣   जिंदगी जीना सच में बहुत मुश्किल है।  इसके बावजूद हमें अपने जीवन को सार्थक बनाने के लिए सुख दुख को सह आगे चलते जाना होगा।

लेखन

" जिस तरह तु बोलता है उस तरह तु लिख अपने से बड़ा बनकर दिख" भवानी प्रसाद मिश्र के द्वारा कहीं गयी ये बात लेखन पर बिल्कुल ठीक बैठती है ∣ आज लेखन की गुणवत्ता में कमी आने का ये भी कारण है ∣ कि हम में से ज्यादा लोग किसी भी विषय पर सोचते तो बहुत है ∣  किन्तु जब उस पर कुछ लिखने बैठते हैं ∣ तब वो नहीं लिख पाते हैं ∣ जिस दिन हमने अपने सोचे हुए को पूरी तरह लिखना सीख लिया उस दिन एक अलग तरह की अभिव्यक्ति होगी ∣ वो बहुत अनोखा होगा जिस पर इसकी की पूर्ण अभिव्यक्ति होगी ∣

इस दुनिया में अगर

एक वक्त के बाद लोग ही तुम्हारी कीमत समझ ही जाएंगे। इस दुनिया में अगर तुम सबको खुश करने चलोगें तो वापस दुखी हो के आओगे।   ज्यादा  फ्रिक करोंगे लोगों की तो   दूसरों का सिर दर्द बन जाओंगे  कुछ  ही लोग होगें जो तुम्हें सफलता के कदम चूमने  के लिए तुम्हारा मनोबल बढ़ाएगें ।  जबकि कुछ लोग तुम्हें हर पल महसूस कराएगें  कि तुम काबिल नहीं इसके तब भी अगर तुम खुश रहे  तो तुम्हें जलील करने का कोई  दूसरा मौका वो खोजने आएंगे इसलिए तुम सबके लिए नहीं खुद के लिए जो अच्छा हो वो काम करो  ।   एक वक्त के बाद लोग ही तुम्हारी कीमत समझ ही जाएंगे।

चलती का नाम जिंदगी है

एक समय के बाद हम में से ज्यादात्तर लोगों को यहीं लगता है। कि अब हमें मेहनत कम करनी होगी। केवल आगे बढ़ते जाना होगा। अब हमारेे जीवन में केवल कामयाबी के फूल होगें। अब हमें छांव में बैठ जाना होगा। जबकि ऐसा होता नहीं है। जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए लगातार मेहनत करनी होती है ।  कई बार बहुत मुश्किल हो जाता है आगे चलते जाना फिर भी खून का घूंट पीकर आगे बढ़ते जाना होता है। जीवन में संघर्ष की जगह बदल जाती है किन्तु आगे बढ़ने के लिए लगातार चलते जाना होता है। संघर्ष कभी खत्म नहीं होता है जीवन की आखिरी सांस तक फिर भी चलते जाना  होता है। एक समय के बाद मायने नहीं रह जाता है क्या जरूरी है हमें केवल बेहतर पाने के लिए सब कुछ सह आगे निकल जाना होता है।

INTERNATIONAL Men's Day

  " मर्द को दर्द नहीं होता " इसका  संदेश देने वाली भारतीय मूवी अक्सर आदमियों के उस पक्ष को दिखाना भूल जाती है। जो कि हमारे समाज को बेहतर दिशा दें। अक्सर हम मूवी में एक ऐसा पिता,भाई ,पति, देखते है। जो बहुत साहसी और मजबूत दिल वाला है। जो कभी भी हारता नहीं है जिसे सबकुछ आता है। जो अपने घर वालों की खुशियोें का ख्याल रखने के लिए ही बना है।   ऐसा दिखाते हुए वो भूल जाते हैं कि आदमी भी इस दुनिया में खुश रहना चाहता है। वो भी कई बार कुछ चीजे में हार सकता है उसें भी नाकामी हाथ लग सकती है। आखिर वो भी तो एक इंसान है। क्यों हम पुरूषों को 'सुपर मैन' की संज्ञा देकर अपने सिर वो बोझ हल्का करने की सोेचते है जो केवल उसकी नहीं पूरे एक परिवार की जिम्मेदारी होती है। बच्चों को अच्छी सुख सुविधा देना केवल उसका कर्तव्य नहीं होता है। बल्कि  उन बच्चों का भी होता है जो बड़े आराम से कहते है कि हमें यही चीज चाहिए । हम सस्ती चीजों का उपयोग करने के लिए नहीं बने हुए है।  आज हम एक तरफ समानता की बात करते है दूसरी तरफ घर को आर्थिक संसाधन उपलब्ध करने का जिम्मा केवल पुरूषों को दे देते है। ये क्य...

जीवन जीने के लिए

शिक्षा का उद्देश्य आज के समय में बदल गया है  बढ़ती मंहगाई के दौर में सबसे ज्यादा परिवर्तन आया है  ।    हम सब की उस मानसिकता में जहां शिक्षा का मूल्य उद्देश्य केवल और केवल धन आर्जन रह गया है  ।   आज हर हाथ में जितनी डिग्री हैं उसकी अपेक्षा रोजगार की अत्यंत कमी हो है । इस के चलते आज शिक्षा में कुछ ऐसे बदलाव किए जाने की जरूरत है जिससे वो इतना कौशल ग्रहण कर ले कि वो खुद अपने लिए रोजगार ढूंढ ले । आने वाले समय में जीवन की मूलभूत आवश्यक्ताओं की पूर्ति करने में और अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है इसलिए बेहतर होगा कि हम अपने आप को बेहतर बनाएं । इससे हम लंबे समय तक अपने काम में टिके रह पाएगें ।

सबकी कहानी एक सी नहीं होती है

इस दुनिया में सबको यहीं गलतफहमी होती है कि उससे ज्यादा इस दुनिया में कोई भी महान नहीं है। केवल उसका संघर्ष ही सबसे महान है। वो ही इस दुनिया कोे जानता समझता है बाकी सब तो इस दुनिया के लिए बेहद नवीन है। जबकि ऐसा होता नहीं है इस दुनिया में हर इंसान का जन्म एक अलग आर्थिक ,सामाजिक परिवेश में होता है जिसका अनुभव केवल उसके पास ही होता है। सबकी जिंदगी नहीं होती है फूलों सी कुछ का जीवन कांटों पर चलता जैसा इम्तिहान होता है। कुछ लोगों को बड़ी आसानी से मिल जाती है हर चीज कुछ को अपनी मूलभूत चीजों के लिए बहुत संघर्षवान होना होता है।  नहीं मिलता है उसे कुछ भी आसानी से उसका हर तरफ से केवल इम्तिहान होता है। कुछ के लिए पैसा सिर्फ खर्च करने की चीज होती है किसी के लिए वो जीने का एक जरिया होता है। कौन होता है जिंदगी सिर्फ एक इंसान की होती है अक्सर ये बिना कहे एक उपन्यास सी उस तबके की कहानी होती है जिसे  हर कोई नहीं केवल वहीं पढ़ पाता है जिसका वहां तक पहुंचा संघर्ष होता है।

काॅलेज की लाइब्रेरी में

हर दिन उसी लाइब्रेरी में जाना होता है ∣ इसके बावजूद जब किसी बुक के नए सेक्शन पर जाओं ∣ तो लगता है जैसे  पहली बार ही हमारा इससे परिचय हुआ है ∣ कितना कुछ नहीं जानते हैं हम अभी इस दुनिया के बारें में   कितना कुछ पढ़ा जाना बाकी है ?   हम किताबों के बीच एक अलग सा सुकून महसूस करते है ∣  कितनी खूबसूरत होती है न ये लाइब्रेरी की   दुनिया जहां हर तरफ केवल एक जिज्ञासा का वातावरण होता है ∣ हर कोई किताबों में जिज्ञासु भरी नजर से देख रहा होता है ∣ कुछ नया सा मिल जाएं उसे इस आश में वो किताबों को पलट सा रहा होता है ∣ जहां पर एक अजीब सा सुकून होता है ∣ न होती है किसी तरह की नकरात्मकता केवल खुद से खुद का वास्ता होता है ∣ एक अलग सी   दुनिया में  खो जाते हैं ∣ किताबों की धूल हटते हुए जैसे हमारा खुद से साक्षात्कार होता है ∣

याद रखने के लिए

याददाश्त भी बड़ी चीज है ∣ जो हमें हर जगह पर काम आती है ∣ जब हम अपनी कोई जरूरी चीज भूलने सा लगते हैं ∣ तब यहीं तो हमारा ख्याल रखती है ∣ हमारी सारी परेशान को दूर करती है ∣ अपनी याददाश्त को बेहतर बनाएं रखने वाले लिए जरूरी है कि हम अत्यधिक फोन या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग न करें  ∣  रोजना बादाम का सेवन करने की आदत डालें   ∣

आज के समय में नेहरू के जीवन की प्रासंगिकता

आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पड़ित नेहरू का जन्म आज ही के दिन 14  नवंबर 1889 में हुआ था  ∣  वो बच्चों से बेहद प्रेम करते थे ∣ उनको देश का भविष्य मनाते थे ∣वो जहां भी जाते थे वहां  बच्चे से मिलना नहीं भूलते थे ∣  उनका मानना था कि बच्चे इस दुनिया का वो अनमोल तोहफा है उन्हें बड़े प्रेम से रखा जाना चाहिए ∣ इसके कारण उन्हें 'चाचा नेहरू' भी कहा जाता था ∣ नेहरू अपनी आत्मकथा The discovery of My India  में कहते हैं कि भारत में अलग- अलग जाति समुदाय और धर्म के लोग रहते हैं ∣ जो अपनी भाषा और आचार विचार का पालन करते हैं किन्तु जब वो दूसरे देश में जाते हैं ∣ तब वो हिन्दुस्तानी कहलाते हैं ∣ यहीं तो भारत है ∣ जो कि एक खूबसूरत माले में खुद को पिरोए हुए हैं ∣ नेहरू भारत को एक विश्व शक्ति के रूप में देखते थे जिसकी झलक हमें उनके समय की विदेश नीति में दिखाई देती है ∣ इसके अलावा नेहरू जीवन को भी बड़े नजदीक  देखते हैं ∣ स्वतंत्रता आंदोलन के चलते जब वहां जेल में थे ∣  उस समय वो अपनी बेटी इन्दिरा गांधी को पत्र लिखते थे ∣ इसमें उन्होंने इन्दिरा को परीक्षा को लेकर कहां था...

Kindness Quotes

K अपने लिए तो सब बेहतर करना चाहते है जो दूसरों के बारे में बेहतर सोचे वो लोग महान होते हैं ∣ i इ स दुनिया में जब तक करुणा का भाव बचा हुआ है तब तक ये दुनिया बहुत ही खूबसूरत है ∣ n कु छ भाव मन जो दूसरों के प्रति एक तरह की संवेदना पैदा करते हैं हमें एक पल के लिए खुद को जानने का मौका देते हैं ∣  d किसी की मदद जब ऐसे ही कर दी जाती है पता नहीं क्यों रात को नींद बड़ी अच्छी आती है ∣ n शि क्षा का असली अर्थ वहीं है जब हम दूसरों की मदद करने के लिए आगे आएं∣  e ह र मदद केवल जताने के लिए नहीं होती है कुछ केवल अपने सुकून के लिए की जाती है ∣ s ज ब हम एक पल के लिए अपने बारे में छोड़ किसी और के बारें में सोचते हैं तब हम एक अलग तरह का सुकून पाते हैं ∣ s जब सबकुछ भूल किसी के लिए कुछ हम कर जाते हैं एक पल के लिए ही मन में बड़ा चैन सा पाते हैं  ∣

सफलता पाने के लिए

 हम सबके कुछ सवाल इस जिंदगी से होते हैं मुझे सफलता कब मिलेगी?   कब मेरा भी नाम होगा?  अ क्सर इतिहास बनाने के लिए  हमें बहुत प्रयत्न करना होता है ∣ न दिन देखते है हम न रात देखते है केवल चलते जाना होता है ∣  जब संघर्ष की सारी हदें पार कर हम आगे चलते जाते हैं ∣ बिना कोई आराम करें हम आगे बढ़ते जाते हैं ∣  तब हम सफलता  को पाते हैं∣  अक्सर मंजिल को पाने के लिए  कई तरह की परेशानियां आती है किन्तु जब हम   उसकी हर कसौटी को पार कर आगे चलते जाते हैं ∣ तब हम सफल को पाते  हैं ∣  अगर जीवन में सफल होना है तो अच्छा बुरा सब भूल मेहनत करने लग जाओ  ∣ तुम ही जानते हो अपनी ताकत को उसे पहचान मेहनत करने लग जाओ ∣                    

जीरो की आत्मकथा

मैं जीरो बोल रहा हूं जिसे तुम इंसान कभी महत्व नहीं देते हो केवल मेरी निंदा करते रहते हो  ∣ मेरे आ जाने पर मुंह लटका लेते हो ∣ हां मैं वहीं जीरो बोल रहा हूं ∣ जब मैं किसी के पास मैं एक जीरो नंबर बनकर जाता हूं तो वो इंसान ऐसे उदास होने लगता है ∣  मानों की मैं उसके पास हमेंशा के लिए आ गया हूं  ∣ वो इंसान भला मुझे पसंद भी क्यूं करें वो होता हूं कौन हूं?  पर तुम इंसानों ने कभी सोचा है कि अगर मैं नहीं रहूं तो तुम्हारा क्या होगा ?  आओ मैं जीरो तुमको अपना महत्व बताता हूं   मैं केवल एक संख्या नहीं बल्कि किसी भी चीज की शुरुआत के लिए वो सूत्र हूं जिसके बिना हर खोज अधूरी है ∣ जो तुम्हारे पैसे से लेकर, तुम्हारे ज्ञान विज्ञान में काम आता है ∣ तुम जीवन की शुरुआत भी जीरो से ही करते हो आगे चलकर यहीं जीरो तुम्हें हीरो बनाता है ∣    

जीवन के अच्छे विचार

जीवन में सबसे मुश्किल पर सबसे अच्छा है कि अगर हम अकेले रहना सीख ले ∣ किताबें एक ऐसी चीज है जिसके चलते हमें कभी शर्मिंदा नही होना पड़ेगा∣  अपने को अगर हम खूबसूरत और मजबूत नहीं मना सकते तो लोगों से भी इसकी कल्पना करना गलत होगा ∣ समय अच्छा हो या बुरा अपने अच्छे काम करने सदा जारी रखना ∣ हम अपने पैसे से नहीं व्यवहार से जाने जाते हैं ∣

कर्म करने से पहले

  जीवन में बार हमारे द्वारा किए गए काम के चलते हमें कुछ ऐसे परेशानी उठानी होती है जिसके बारें  में हम ने कभी सोच ही नहीं होता हैं ∣ जहां एक तरफ हमारे काम के चलते तारीफ ह़ोती है ∣ वहीं दूसरी तरफ हमारे द्वारा किए गए अनुचित काम के चलते हमारे साथ उनकी भी बदनामी हो जाती है ∣ जो हम से जुड़े हुए ह़ोते है इसलिए कोई भी काम को करने से पहले उसके सभी पहलू  पर विचार कर लेना चाहिए ∣   अक्सर हमारे द्वारा किए गए काम के चलते केवल हमारी ही नहीं बल्कि उन लोगों की भी छवि खराब हो जाती है ∣ जो हमारे साथ है ∣  

Girls Hostel 2.0 Web Series

  Girls Hostel 2.0 Web Series   एक नए अंदाज में कहानी कहती है ∣ जहां पर लड़कियों को चुप्पी साधे अन्याय को सहते हुए नहीं बल्कि मजबूती से उसके विरोध में अपनी आवाज उठाते दिखाई देती है ∣ जो कि हाॅस्टल के नियम से परे है ∣ इसके अलावा वो समाज के भेदभाव पूर्ण नीति को लेकर भी कहीं कहीं प्रश्न पूछते हुए नजर आती है ∣ जैसे लड़कियों को घर की तरह हॉस्टल में भी रात 8:30 बजे के पहले वापस आना ह़ोगा ∣ जो कि बरसों से समाज में चली आ रही मानसिकता है ∣  जबकि लड़को के हॉस्टल में ऐसे कोई भी नियम नहीं है ∣  इन सब तरह की परेशानी पर TVF Creation के द्वारा लायी गयी है ∣ Girls Hostel 2.0 Web Series जो क्रांतिकारी अंदाज में अपनी बात रखती है ∣ एक नया जोश सा भर देती है ∣

प्रेमचंद की प्रसिद्ध रचनाओं के बारें में जानें

साहित्य समाज का दर्पण होता है  ∣ प्रेमचंद ने इसी दर्पण का उपयोग  कर कई कालजयी उपन्यास और कहानी की रचना की ∣ प्रेमचंद हिन्दी साहित्य  के वो लेखक हैं जिनके लेखन की सरलता  हर किसी का मन मोह लेती  है  ∣  इनका हिन्दी साहित्य में विशेष स्थान है ∣ जो अपनी भाषा सरलता और सहजता के लिए जाने जाते हैं ∣  आज हम प्रेमचंद की पुण्यतिथि पर जानेंगे...उनकी कुछ कहानी के सारांश जो आपको जीवन के प्रति एक नया नजरिया देता है ∣ कहानी 1. बड़े घर की बेटी   बड़े घर की बेटी प्रेमचंद की एक बहुचर्चित कहानी है ∣ इस कहानी की मुख्य पात्र आनंदी है जिसका विवाह एक गरीब परिवार में कर दिया जाता है ∣ जहां पर वो ऐसे रहती है ∣ जैसे उसने विलासिता की कोई चीज देखी ही नही है ∣ कहानी के अंत में हम पाते है आनंदी केवल नाम से नहीं अपितु  अपने आचरण से भी अमीर है   ∣  2.सवा सेर गेहूं इस कहानी में एक शोषित किसान की है जिसे सवा सेर गेहूं के कर्ज के बदले अपना पूरा जीवन महाजन के नाम करना पड़ता है ∣ जब वो मर जाता है ∣ तब उसके पत्नी और बेटे को उस महाजन के घर पर बंधुआ मजदूरी करनी पड...

तवायफों की जिंदगी के अलग पहलू को दिखाती है 'तवायफ़ 'मूवी

तवायफ महज एक शब्द बल्कि वो गाली है जो एक लड़की को तब दी जाती है जब वो एक शरीफ खानदान से निकलकर एक कोठे पर बैठती है ∣  एक तवायफ के इस दर्द को प्रकट करते हुए ये मूवी अपनी कहानी कहती है जो हमारी सोच से बिल्कुल उल्ट होती है ∣ इस मूवी की कहानी में हम एक तवायफ से औरत बनी लड़की की बदनसीबी की झलक देखते हैं ∣  किस्मत की मारी सुल्ताना बेगम को उसका मालिक पुलिस से बचने के लिए उसे एक शरीफ दाऊद  के घर पर भेज देता है ∣ जो कि पेशे से एक लेखक हैं ∣ पूरी मूवी एक तवायफ के एक शरीफ के घर पा आ जाने के बाद बिगड़ती परिस्थितियों और गलतफहमियों के पुलादो़ के बीच अपनी कहानी  सुंदर अंदाज में हम से कहती है ∣ इस मूवी को देखते हुए  एक समय के लिए हम भी सोच में पड़ जाते हैं किस का साथ दे किस का न दे ?    जब  इस मूवी को देख हम एक अलग नजरिया पाते हैं ∣  जो कि तवायफों की जिंदगी  पर बनी अपने समय की बेहतरीन मूवी   पाकीजा, उमराव जान, मंडी मूवी से एक अलग कहानी पेश करती है ∣

अनुभव एक ऐसी चीज है जिसे खरीदा नहीं जा सकता है

  इ च्छा शक्ति एक ऐसी ताकत है जो तेज धूप में भी दौड़ने की ताकत देती है ∣ कितना सुंदर होता है न बचपन जहां हमारे पास दिल साफ और मन में अपने सपनों के लिए भरपूर आत्मविश्वास होता है ∣ इन्हें बच्चें ही रहने दो ∣ मत समझाओ दुनिया दारी इनका मन कांच सा होता है एक बार टूट जाने के बाद फिर नहीं जुड़ा करता है ∣ जो काम खुद न कर सके वो दूसरों से करने की इच्छा नहीं रखनी चाहिए ∣ वो बच्चा इस दुनिया में सबसे अमीर है जिसके पास माँ बाप है ∣ वो लोग नहीं समझ सकते पैसे की कीमत जो एक पैसे के बदले सौ पैसे पाते हो ∣ अनुभव एक ऐसी चीज है जिसे खरीदा नहीं जा सकता है केवल कमाया जाता हैं ∣    थोड़े में जब इंसान घमण्डी हो जाए तो उस पर गुस्सा नहीं हमदर्दी रखी जानी चाहिए ∣

स्वस्थ रहने में छिपी है सफलता

अक्सर वो समय हमारे लिए परेशानी खड़ा कर देता है जब हम बीमार पड़ते हैं ∣ इसके चलते हम अपनी उस नियमित दिनचर्या से दूर हो जाते हैं ∣ जो हम पूरे दिन करते हैं ∣  साल छ: महीने में बीमार पड़ना समझ में भी आता है किन्तु हर तीसरे दिन बीमार होना बताता है हम खुद के प्रति कितने लापरवाह है ∣ हमारा शरीर अब कितना कमजोर हो रहा है ∣  हम अब कुछ नया नहीं कर पा रहे हैं ∣ हम जल्दी जल्दी थक रहे हैं ∣ इन सब परेशानी से बचने के लिए जरूरी है कि हम बीमार ही न पड़ (न रहेगा बांस न बजेगी बांसुरी) ∣  

आकर्षण

 हम सब कहीं न कहीं आकर्षण के जादू से ऐसे बंधे हुए है जिससे पीछा छुड़ाना लगभग नामुमकिन सा है ∣ किसी की खूबसूरती को देख जहां हम उसके दीवाने हो जाते हैं ∣ वहीं किसी की आवाज की मधुरता के चलते ताउम्र उससे इश्क़ लड़ा बैठते हैं ∣ यहीं तो है आकर्षण जिसके चलते हम सब कुछ भूल उसके पीछे चलते जाते हैं ∣ न होती दुनिया दारी की फिक्र न किसी का ख्याल हम रख पाते हैं ∣ केवल उसे पाने की चाहत के लिए पूरी दुनिया से लड़ जाते हैं ∣ 

ऐसे ही नही बनती है शख्सियत

                                    जी वन के किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल करना आसान नहीं होता है ∣ उसके लिए बहुत सी  परेशानी सहन करनी पड़ती है। कई बार ऐसा लगता है अंदर से थक चुके हैं हम तब भी कोशिश जारी रखनी पड़ती है ∣   भला बिना अंधेरे के  रोशनी की कद्र कहां पर होती है ?  किसी भी चीज के आकषर्ण से अलग होती है उस चीज को पाने की लड़ाई फिर भी  जुनून के साथ  मेहनत जारी रखनी होती है ∣  ऐसे ही कोई चीज महान नहीं होती है  करनी पड़ती है कठिन तपस्या   जीवन के लक्ष्य को पाने के लिए बिना कोशिश कोई चीज महान नहीं हैं होती   ।

सफलता के मुकाम पर

आज जीवन के किसी भी क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ने के लिए जरूरी है कि हम उसमें अपना शत प्रतिशत दें ∣ इसके लिए जरूरी है कि हम लगातार खुद में वो अहम बदलाव लाएं जो समय की जरूरत है ∣  इसके लिए हमें लगातार कुछ नया सोचना होगा ∣अपने काम करने के तरीकों में बदलाव करना होगा ∣ खुद को गूगल की तरह अपडेट करते रहना होगा∣ तब ही हम सफलता के मुकाम पर पहुंचेंगे∣ 

मध्यप्रदेश से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

मध्यप्रदेश को हदय प्रदेश का नाम पड़ित जवाहरलाल नेहरू ने दिया था ∣ भोपाल रियासत की स्थापना अफगान सिपाही मोहम्मद खान ने की थी ∣ मोहम्मद खान को रानी कमलापति की सहायता करने पर भोपाल उपहार में दिया गया था ∣ सिंकदर जहाँ बेगम एक ऐसी बेगम थी जिन्होंने ने 1857 में क्रांति के दौरान अंग्रेजों का समर्थन किया था ∣ भोपाल आजादी के दो साल बाद 1949 में आजाद हुआ था ∣