Skip to main content

प्रेमचंद की प्रसिद्ध रचनाओं के बारें में जानें

साहित्य समाज का दर्पण होता है  ∣ प्रेमचंद ने इसी दर्पण का उपयोग  कर कई कालजयी उपन्यास और कहानी की रचना की ∣ प्रेमचंद हिन्दी साहित्य के वो लेखक हैं जिनके लेखन की सरलता  हर किसी का मन मोह लेती है ∣  इनका हिन्दी साहित्य में विशेष स्थान है ∣ जो अपनी भाषा सरलता और सहजता के लिए जाने जाते हैं ∣ 

आज हम प्रेमचंद की पुण्यतिथि पर जानेंगे...उनकी कुछ कहानी के सारांश जो आपको जीवन के प्रति एक नया नजरिया देता है ∣

कहानी

1. बड़े घर की बेटी 


बड़े घर की बेटी प्रेमचंद की एक बहुचर्चित कहानी है ∣ इस कहानी की मुख्य पात्र आनंदी है जिसका विवाह एक गरीब परिवार में कर दिया जाता है ∣ जहां पर वो ऐसे रहती है ∣ जैसे उसने विलासिता की कोई चीज देखी ही नही है ∣ कहानी के अंत में हम पाते है आनंदी केवल नाम से नहीं अपितु 
अपने आचरण से भी अमीर है   ∣ 

2.सवा सेर गेहूं


इस कहानी में एक शोषित किसान की है जिसे सवा सेर गेहूं के कर्ज के बदले अपना पूरा जीवन महाजन के नाम करना पड़ता है ∣ जब वो मर जाता है ∣ तब उसके पत्नी और बेटे को उस महाजन के घर पर बंधुआ मजदूरी करनी पड़ती है ∣

3.कफ़न



प्रेमचंद की इस कहानी में उन्होंने ने समाज की उस बुराई को सामने लाने की कोशिश की है ∣ 
जहां पर  नशेड़ी पति अपनी पत्नी के कफ़न के पैसे से अपने पिता के साथ मिलकर शराब पीता है ∣  भर पेट स्वादिष्ट व्यंजन का सेवन करता है ∣ इस चीज को जानते हुए की उसकी पत्नी की लाश उसके घर पर कफ़न का इंतजार कर रही है ∣

4. ईदगाह

 प्रेमचंद ने ईदगाह में हमीद नाम के लड़के की कहानी को बताया है ∣ जो कि अपनी दादी के लिए मेले से चिमटा लाता है ∣ जहां पर उसे अनेक तरह के व्यंजन, सुंदर खिलौने मिलते हैं किन्तु वो उनमें से कुछ भी न खरीद के 
केवल चिमटा खरीद कर लाता है ∣ केवल इसलिए की उसकी दादी के हाथ रोटी बनाते हुए न जले ∣ 






Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..