Skip to main content

Posts

Showing posts from September 5, 2023

वो शिक्षक जो हमें न हारने की वजह देते है

जीवन में अक्सर मुश्किल सफलता को पाना नहीं, बल्कि सफलता के क्रम को बनाएं रखना होता है। जहां नयी -नयी चुनौती का सामना कर हम आगे की ओर बढ़ते है।   इस बीच कई बार हमारा सामना जब असफलता से होता है । तब ऐसे समय में अक्सर हम खुद पर विश्वास खोने सा लगते है। इसके बावजूद जो चीज हमें कभी हारने नहीं देती है। वो हमारे पीछे की गयी उन शिक्षकों की मेहनत होती है जिनकी बदौलत आज हम यहां खड़े होते है।  जिन्होंने हमें सिखाया कि अगर तुम्हें जीवन में कुछ बेहतर पाना है। तो तुम्हें बहुत कुछ सहना होगा । सपनों को पाने के लिए बार - बार कोशिश करते रहना होगा।