Skip to main content

Posts

Showing posts from October 15, 2020

विचार

  बहुत पहले मैंने कलाम की आत्मकथा अग्नि की उड़ान पढ़ी थी जिसमें कई ऐसी बात लिखी थी जिसने मुझे सोचने को विवश कर दिया था. कलाम किस भी क्षेत्र में सफल होने के लिए कहते हैं "अपने मिशन में सफल होने के लिए आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित्त होकर समर्पित होना चाहिए"   पेशेवर बनना सबसे कठिन होता कलाम इस पर अपने विचार को रखते हुए कहते हैं कि  "जो लोग अपने पेशे में शीर्ष पर पहुंचना चाहते हैं, उनके भीतर पूर्ण वचनबद्धता का मूलभूत गुण होना बहुत जरूरी है" आज हर कोई अपने क्षेत्र में ऊंचाई पर पहुंचना चाहता है इस पर कलाम कहते हैं कि  "शीर्ष पर पहुंचने के लिए दृढ़ इच्छा - शक्ति की जरूरत होती है चाहे वह माउंट एवरेस्ट हो या आपके कार्यक्षेत्र का शीर्ष." आज हमें से ज्यादा लोग दूसरों की क्षमता और ऊंर्जा को देखकर स्वयं को कम समझने लगते हैं और ये मान बैठते हैं कि हमें तो वो बात है ही नहीं इस पर कलाम कहते हैं  "हर व्यक्ति अलग -अलग ऊर्जा लेकर जनमा है और जो सबसे पहले प्रयास करेगा और अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल करेगा , वही सबसे जल्दी अपने जीवन को सुव्यवस्थित कर पाएगा."