Skip to main content

Posts

Showing posts from April 20, 2021

हे रोम रोम में बसने वाले राम

कल रामनवमी है जिससे मनाने का कारण पौराणिक और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार  राम का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी को हुआ था जिसे पूरे देश में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है सबसे मनोमोहक छटा राम की जन्मभूमि अयोध्या में देखने को मिलती है  राम भगवान थे कि इंसान इस प्रश्न के भंवर में फंसने से अच्छा हम राम के चरित्र को देखे तो हम पाएगे एक ऐसा पुरूषोत्तम जिसने धर्म और मर्यादा की रक्षा के लिए अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया जिसमें उन्होंने अनेक तरह के कष्ट झेले यहाँ तक की अपनी पत्नी सीता का भी त्याग कर दिया जो पूरी तरह से निष्कलंक थी जिसके कारण राम को मर्यादा पुरुषोत्तम राम भी कहते हैं आज के समय में अगर हम राम के चरित्र को खोजने चले तो भले हमें उनके एक दो गुण से विभूषित पुरुष मिल भी जाएं किन्तु सभी गुणो का किसी व्यक्ति में होना सिर्फ महज एक कोरी कल्पना है वाल्मीकि की रामायण तुलसीदास की रामचरितमानस में कौन श्रेष्ठ है इस में अंतर करने से अच्छा में ये मालूम करे  कि हम में और राम में क्या कोई ऐसे मिलते हैं गुण जो हमें राम की माला में गूथने को मजबूर करे  आज न राजनीति न ...