Skip to main content

Posts

Showing posts from February 4, 2022

जानें क्यों मनाया जाता है बसंत पंचमी

  बसंत पंचमी हिन्दू धर्म के लोगों का प्रमुख त्यौहार हैं ∣ इस दिन विद्या की देवी सरस्वती माँ की पूजा की जाती है ∣ और लोगों के द्वारा पीले वस्त्र धारण किये जाते है ∣ माघ माह के पांचवे दिन बसंत पंचमी मनायी जाती है ∣ सरस्वती मां के अलावा इस  दिन भगवान विष्णु और कामदेव की पूजा की जाती है ∣ सभी छहों मौसम में ये बसंंत का मौसम सभी लोगों का सबसे पसंदीदा मौसम होता है ∣ जिसमें प्रकृति अपना सौंदर्य निखारती है ∣ फूल खिलने लगते हैं सरसों के फूल आने लगते हैं ∣ आम के पेड़ में कैरी आने लगती है ∣ तितलियां चारों तरफ सैर कर रही होती है ∣  इस मौसम पर कालिदास से लेकर जयशंकर प्रसाद ने अपनी रचना  में  प्रकृति के सौंदर्य  के बारें में कुछ न कुछ लिखा है ∣ अपनी रचनाओं इस मौसम के बारें में जिक्र किया है ∣

परिस्थितियां हमें सबकुछ सीखा देती है

" परिस्थितियां अक्सर सबकुछ सीखा देती है "  अक्सर   हमारे जीवन में ऐसी परिस्थितियां आकर खड़ी हो जाती है ∣ जो हमें समय के साथ हर वो चीज सीखा देती है ∣ जिससे अक्सर हम बचते हैं ∣ पर उसे सीखना हमें जरूरी होता है ∣ हमारे चाहने न चाहने पर  जिंदगी की विपरीत परिस्थितियों में हम जितना एक साथ क ई चीजों को सीखते हैं ∣ समान परिस्थितियों में भी अक्सर हम उतना नहीं सीख पाते हैं ∣