Skip to main content

Posts

Showing posts from May 9, 2022

समय के बीच

  समय हम सब की जिंदगी में वो चीज जिसकी कद्र एक समय के बाद हम सबको हो ही जाती है ∣ एक समय होता है कि हमारे पास समय ही समय होता है ∣ दूसरा वक्त होता है जब हमारे पास सबके लिए समय होता है  केवल अपने लिए ही वक्त नहीं होता है ∣   एक समय के बाद जिंदगी का अर्थ समझ आता है जो हम से संघर्ष और त्याग की मांग करता है ∣ जिसके लिए हमें बहुत कुछ छोड़ना पड़ता है ∣  एक समय के बाद समझ आता है जिंदगी जीन क्यों आसान नही यहां सिर्फ ख्वाहिशों के अलावा  कड़कती  धूप में चलने से हमारा वास्ता होता है ∣   जहां छांव की उम्मीद करना जैसे खुद से  छलावा सा होता है ∣