Skip to main content

Posts

Showing posts from November 6, 2021

बेबसी

अक्सर दुनिया में कुछ लोग जब शरीर की किसी कमजोरी के चलते बीमारी का शिकार हो जाते हैं ∣ तब वो कमजोर तो होते हैं शरीर से साथ ही वो लाचार भी हो जाते है ∣ तब उन्हें जरूरत होती है मदद की अपने किसी काम को करने में  तब उस मरीज की बेबसी की पीड़ा ही अलग होती है∣   बेबसी अक्सर किसी इंसान की इस कदर हो जाती है कि  उसकी अपने करीबी पर निर्भरता हद से ज्यादा बढ़ जाती है ∣  जिदंगी मे एक इंसान की सबसे ज्यादा मजबूरी जब बेबसी ही बन जाया करती है ∣  इस जिंदगी में अक्सर जब हम अपने स्वास्थ्य का ध्यान  नहीं देते हैं तब हमें इसकी बहुत बड़ी कीमत अदा करनी पड़ जाती है∣  अक्सर हमें जिंदगी की कीमत तब समझ में आती है जब हम जिंदगी के उस किनारे पर आ खड़े हुए होते हैं जहाँ पर एक तरफ कुंआ तो दूसरी तरफ खाई होती है ∣