Skip to main content

Posts

Showing posts from April 26, 2022

शिक्षा के महत्व को बताती है दसवीं मूवी

दसवीं मूवी की कहानी एक सीएम के जुनून पर आधारित है जो एसआईटी की जांच में शिक्षा से जुड़े घोटाले में दोषी पाया जाता है  ∣ जेल में रहने के दौरान वो कुछ घटना से प्रभावित होकर दसवीं की परीक्षा पास करने की सोचता है और यहीं से शुरू होती है मूवी की कहानी जहां एक आठवीं पास सीएम राजनीति की जंग से हटकर अब शिक्षा को पाने की जंग लड़ता है जिसमें उसका साथ जेल के कुछ लोग और एसपी साहिबा देती है ∣ और वो कड़े संघर्ष के बाद आखिरकार  दसवीं की परीक्षा पास करने के साथ चुनावी जंग में भी सफल हो जाता है ∣  किन्तु इस बार वो सीएम न बनकर अपने लिए  शिक्षा मंत्री के स्थान का चयन करता है ∣ इस मूवी की पटकथा कहीं कही अल्पनिक सी लगती है जहां एक पात्र बहुत अधिक ताकतवर दूसरा कमजोर दिखाई देता है ∣  तो कही कही मूवी समाज की उस सच्चाई को दिखाने में सफल होती है जो हमारे समाज में आज भी मौजूद है ∣ इसमें अभिषेक बच्चन, यामी गौतम ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है अगर आप कोई नयी कहानी देखने के इच्छुक है तो इस मूवी को जरूर देखें  ∣