Skip to main content

Posts

Showing posts from November 15, 2025

Maithili Thakur: मैथिली ठाकुर की जीत पर तारीफ तो बनती है

मैथिली ठाकुर जब चुनाव में खड़ी हुई, तब शायद ही किसी ने उम्मीद की थी कि एक लोकगायिका भारत की राजनीति में एक नया इतिहास लिख जाएगी ।  महज 25 साल की उम्र में एक विधायक बन जाएगी। कल बिहार के विधानसभा चुनाव का परिणाम आया। जिसमें NDA ने 243 सीटों में 202 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। वहीं दूसरी तरफ अलीनगर की सीट भाजपा उम्मीदवार मैथिली  ठाकुर ने शानदार जीत हासिल की है।  मैथिली ठाकुर ने अपने प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार बिनोद मिश्रा को 11730 वोटों के अंतर से हारकर विधानसभा चुनाव में एक नयी कहानी लिख दी है । बरहाल ये तो आने वाला वक्त बताएगा कि मैथिली का बतौर एक युवा नेता करियर कैसा रहा। लेकिन एक युवा नेता का राजनीति में आना एक स्वतंत्र लोकतंत्र के लिए जरूरी है जहां वो युवा का प्रतिनिधित्व होगा जिससे अब भी हमारा लोकतंत्र अछूता है।