Skip to main content

Posts

Showing posts from February 24, 2023

खालीपन के बीच हम

लाइब्रेरी एक स्थान जहां जाते ही हम दुनिया की सभी बुराई को भुल आगे का रास्ता चुनते है ∣ दुनिया में अभी कितनी अच्छाईयां है ∣ ये हम किताबों के जरिए जानते हैं ∣  अपने अंदर के खालीपन का एहसास हम लाइब्रेरी में करते हैं ∣ जहां पर जाते ही हम ऐसा महसूस करते है ∣ जैसे हमें अभी भी कितना कुछ जानना बाकी है ∣ हम अंदर से कितने अभी खाली है ∣ सिखाने की प्रक्रिया से हमारा तब वास्ता होता है ∣ कितना भी किताब पढ़ लिया जाएं किन्तु जब हम लाइब्रेरी में कदम रखते हैं ∣ तब हमारा सामना हमारे खालीपन से होता है ∣ जो हमें यकीन दिलाता है कितना कुछ पढ़ना अभी बाकी है ∣  जो कभी खत्म न होने वाले इतिहास की तरह है ∣ जो जितना पढ़ा जाए उतना कम है ∣