Skip to main content

Posts

Showing posts from November 4, 2020

विचार

  The road not taken इस कविता को बचपन में हम सब ने सुनी है और कुछ लोगों को आज भी ये कविता याद है. ये कविता एक कविता न होकर हमारी जिंदगी के लिए जरूरी प्रेरणा है जिसके रास्ते पर बहुत कम लोग ही चल रहे हैं ऐसा नहीं कि हम सब रास्ते पर नहीं चल रहे हैं किन्तु हम में से ज्यादा लोग उसी रास्ते पर चल रहे हैं जिस पर सब चलते हैं वो भी वही कर रहे हैं जो सब कर रहे हैं उनमें और हमे ज्यादा फर्क नहीं रॉबर्ट फ्रॉस्ट अपनी कविता के माध्यम से हमें कह रहे हैं कि हमें उस रास्ते को चुनना चाहिए जो लम्बा हो जिसमें चलने वालों की संख्या बहुत कम हो. आज हर कोई जल्दी से अपनी मंजिल पाना चाहता है जिसके लिए वो न सिर्फ छोटे रास्ते का सहारा ले रहा है बल्कि वो खुद को वही करने को मजबूर कर रहा है जो सब करना चाहते हैं वो ये नहीं समझ पा रहा है कि ऐसा करके हम किसी चीज को पा तो लेगें किन्तु वो ज्यादा समय तक हमारे पास मौजूद हो ये जरूरी नहीं.