Skip to main content

विचार

 The road not taken इस कविता को बचपन में हम सब ने सुनी है और कुछ लोगों को आज भी ये कविता याद है.

ये कविता एक कविता न होकर हमारी जिंदगी के लिए जरूरी प्रेरणा है जिसके रास्ते पर बहुत कम लोग ही चल रहे हैं ऐसा नहीं कि हम सब रास्ते पर नहीं चल रहे हैं किन्तु हम में से ज्यादा लोग उसी रास्ते पर चल रहे हैं जिस पर सब चलते हैं वो भी वही कर रहे हैं जो सब कर रहे हैं उनमें और हमे ज्यादा फर्क नहीं रॉबर्ट फ्रॉस्ट अपनी कविता के माध्यम से हमें कह रहे हैं कि हमें उस रास्ते को चुनना चाहिए जो लम्बा हो जिसमें चलने वालों की संख्या बहुत कम हो.

आज हर कोई जल्दी से अपनी मंजिल पाना चाहता है जिसके लिए वो न सिर्फ छोटे रास्ते का सहारा ले रहा है बल्कि वो खुद को वही करने को मजबूर कर रहा है जो सब करना चाहते हैं वो ये नहीं समझ पा रहा है कि ऐसा करके हम किसी चीज को पा तो लेगें किन्तु वो ज्यादा समय तक हमारे पास मौजूद हो ये जरूरी नहीं.

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..