Skip to main content

Thought

                       

"इस दिवाली क्यों न कोई ऐसा 

तोहफा दिया जाएं अपनों को

जो की उसकी जरूरत पूरी करे

और वो उसके काम आऐं

इस दिवाली करे कुछ ऐसा

जिससे किसी के घर में खुशियाँ छाएं"

दिवाली खुशियों का त्यौहार जब घर को सजाने से लेकर नए -नए पकवान बनाने की उमंग सभी घर में रहती है तो वहीं कुछ लोगों के लिए दिवाली का   त्यौहार  उनके लिए कुछ तोहफो का उनकी जिंदगी में आना होता जिसका वो बेसब्री से इंतजार कर रहे होते हैं जिनमें छोटे बच्चे से लेकर घर के बड़े बूढ़े तोहफो की राह देख रहे होते हैं इसके अलावा कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो हमारे परिवार के सदस्य तो नहीं होते किन्तु वो घर के सदस्य से कम भी नहीं होते जैसे हमारे घर के नौकर और खाना बनाने वाली बाई . 

क्यों न हम इस बार तोहफे के रूप में ऐसा कुछ दे जो उनकी जरूरत को पूरा करता हो 'दादा जी के लिए एक नया रेडियो जो उन्हें पुराने गीत सुन सके, दादी के लिए एक नयी साड़ी जिसे पहनकर वो अपने पुराने दिनों को याद कर सके घर की नौकरानी को एक स्मार्ट फोन जिससे उसके बच्चे पढ़ाई कर सके.

वैसे भी तोहफे के मूल्य से भी ज्यादा महत्व उसकी उपयोगिता का होता है.

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..