Skip to main content

Posts

Showing posts from October 11, 2025

Pagglait Review: महिलाओं की आजादी पर जोर देती पगलेट मूवी

पगलेट मूवी एक ऐसी लड़की की कहानी है जिसमें शादी के पांच महीने बाद ही उसके पति की मौत हो जाती है। वो अपने पति को जान पाती इससे पहले ही उसका पति स्वर्ग सिधार जाता है। ऐसे में संध्या किस तरह से जीने का सहारा ढूढ़ती है। सही गलत में फर्क समझती है यहीं इस फिल्म में दिखाया गया है । इस फिल्म के कुछ डॉयलॉग जो काफी हद तक सच्चाई को बयां करते हैं जैसे जब लड़कियों को अक्ल आती है तब लोग उन्हें पगलेट ही बुलाते हैं  अगर हम अपने निर्णय खुद नहीं लेंगे तो लोग हमारे बारे में निर्णय ले लेंगे। इस फिल्म को देखने की वजह इस फिल्म का नाम ही है पगलेट  जिसे देखकर हम जानेंगे कि वास्तव में एक लड़की का अपने लिए पगलेट होना क्यों जरूरी है। जिससे वो अपने बारे में जान सके। खुद वो क्या चाहती है इसको समझ सके उसके मुताबिक काम कर सके। इस फिल्म में मुख्य किरदार की भूमिका निभा रही  सान्या मल्होत्रा की एक्टिंग काबिलय तारीफ है जिनकी शानदार एक्टिंग फिल्म में एक अलग ही जोश भरती है।