Skip to main content

Posts

Showing posts from April 5, 2021

कुछ बदला

कोरोना  वायरस की दस्तक को दिए पूरा एक साल हो गया जो अभी मौजूद है। जिसका कहर फिर से शुरू हो गया है । जिसने एक साल ने हमें कुछ रूलाया तो कुछ हंसाया कुछ से मिलाया तो कुछ से हमें जुदा किया । इस साल ने सब से कुछ न कुछ लिए एक छात्र से उसका रोज स्कूल जाने से लेकर एक मध्यम वर्गीय छात्र से उसका शिक्षा का अधिकार छिन सा लिए गया जिसका कारण केवल और केवल पैसा था। जिसका प्रभाव अमेरिका से लेकर भारत तक में देखा गया । वही बहुत सारी कामकाजी महिलाओं की नौकरी चली गयी जिसका असर विकसित से लेकर विकासशील देश में देखा गया। वही स्कूल में पढ़ा रहे शिक्षक का वेतन भी अनिश्चित समय तक के लिए काट दिया गया सरकारी डाक्टरों को समय पर सैलरी नही मिली । क ई निजी कम्पनी ने अपने ऑफिस से ऐसी छटनी की उसने सबको ही छांट दिया । इस कोरोना वायरस ने हमें क्या दिया खुद के भविष्य के बारे में सोचने का वक्त दिया बचत की अहमियत समझाई स्वास्थ्य पर ध्यान देने की कितनी जरूरत है। इसके बारे में हमें बताया घर से सुरक्षित कोई और जगह नहीं ये हमें बताया  खुद को पेशेवर स्तर पर खड़ा करने योग्य बनने के लिए कुछ तकनीकी सीखना। कुछ बदला कुछ ...