Skip to main content

Posts

Showing posts from September 26, 2020

पुस्तक समीक्षा

सरकारी तंत्र पर तंज कसती है राग दरबारी भारत गांवों का देश है जहाँ कि अर्थव्यवस्था आज भी कृषि प्रधान है जहाँ आज भी चुनाव के समय राजनीतिक पार्टी किसानों की तारीफ करते हुए कहते हैं कि आप ही इस देश की आधारशिला है. श्रीलाल शुक्ल का राग दरबारी शहर से दूर गाँव शिवपालगंज पर आधारित है जिसका मुख्य पात्र रंगनाथ है जो रिसर्च करता है जो शहर से दूर अपने रिश्तेदार के घर शिवपालगंज में अपनी थकान कम करने आता है. जहाँ पर आते वक्त रास्ते में ही उसे दिखाई देता है कि सरकारी तंत्र पूरी तरह से विकलांग हो चुकी है जहाँ कोई भी काम बिना पैसे दिए नहीं होता जहाँ जिसके पास पैसा है वहीं ताकतवर है.   राग दरबारी के माध्यम से शुक्ल ने गाँव से लेकर सरकारी काम काज की व्यवस्था पर प्रश्न उठाया है   तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने स्कूल की शिक्षा प्रणाली और अफसरों की चाटूकारिता को बताया है. इसकी भाषा शैली में मुहावरे का उपयोग बहुत सही तरीके से किया है जैसे चोखा काम, चोखा दाम   तो वहीं दूसरी ओर इसमें ग्रामीण भाषा का तो उपयोग किया ही गया है साथ ही साथ इसमें देशज और विदेशज शब्द की भी भरमार है जो इसमें चार चांद...