Skip to main content

Posts

Showing posts from February 22, 2020

कोरोना वायरस

कोरोना वायरस कोरोना वायरस उस परिवार का हिस्सा है जो सामान्य जुकाम से लेकर सांस संबंधी गंभीर बीमारियों की वजह बनता है इस परिवार का सबसे नया सदस्य नोवेल कोरोना वायरस (ncov) है, जो आज से पहले कभी भी इंसानों में नहीं पाया गया था इस वायरस से संक्रमित होने पर बुखार, खांसी और सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण दिखाई देते हैं संक्रमित होने पर न्यूमोनिया गंभीर सांस की बीमारियां, किडनी फेल होने और यहां तक की मौत भी हो सकती है। कोरोना वायरस से बचने के लिए क्या करे और क्या न करें।  क्या करे . खुद को साफ - स्वच्छ रखें।  . साबुन से अपने हाथ साफ करे।  . सामान्य शिष्टाचार का पालन करें। जैसे खांसने या छींकते समय अपने मुंह -नाक को ढंक कर रखे।  . अगर खांसी या सर्दी जैसी समस्या है तो मास्क पहनें।  क्या न करें . अगर बीमार है तो यात्रा न करें।  . बीमार या खांसी  जुकाम जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के नजदीकी संपर्क से बचे।  . अगर बेहद जरुरी ं नहीं तो चीन की यात्रा पर न जाए ं। . पब्लिक के संपर्क में आने वाली जगहों को न छुएं। (सोर्स : ...

सच के साथ

आज हमें जो भी  सोशलमीडिया  और नेट पर साम्रागी परोसी जा रही है वो कितनी सही है उसका हम अनुमान भी नहीं लग सकते हैं आज के समय में हमें समझदारी से ज्यादा समझ की जरूरत है जिसका उपयोग कर हम ये जान सके कि कौन सी चीज सही है कि नहीं  ।  जिसके लिए हमें सच, विचार और अफवाहों में अंतर करना होगा। उदाहरण के लिए राज ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री  पडि़त जवाहरलाल नेहरू है तो ये सच होगा। इसके विपरीत राम ने कहा कि भोपाल में बहुत शोर है तो ये उसका अपना विचार है वो जहाँ से आया उसके मुकाबले भोपाल में बहुत शोर है।    अगर अफवाहों की बात करे तो रमा ने कहा कि मध्य प्रदेश की राजधानी जबलपुर होने वाली है तो ये अफवाह है। आज हम भावना और संवेदनाओं में बहकर कोई भी फोटो, मैसेज और विडियो  को जल्दी साझा कर देते हैं हमें इन्हें साझा करने से पहले एक बार विचार जरूर कर लेना चाहिए। और अगर संदेह है तो उसे साझा नहीं करना चाहिए आज के समय में हम सबको सब से ज्यादा चिंता इस बात की लगी रहती है कि कही हमारा पासवर्ड हैक ं न हो जाऐ उसके लिए हमें बहूत ही मजबूत पासवर्ड बनना चाहिए। ...