अक्सर हमारे जीवन में ऐसी परेशानी आकर खड़ी हो जाती है जो हमें एक दम तोड़कर रख देती है जिसे एक समय तक तो हम दूसरे से छिपाते रहते हैं ∣ और मन ही मन उस चिंता में चिंतित रहते हैं ∣ दिखने को तो हम सब को सदाबहार लगते हैं पर हम अपने मन और विचार से बिल्कुल बदल चूके होते हैं ∣ जहाँ पर एक समय के बाद हमारी अंतरआत्मा भी जबाब देने लगती है तब हमें समझ में आता है जिंदगी जीना कितना कठिन है जहाँ पर लोगों की जिंदगी अनिश्चितता के भंवर में खड़ी हुई होती है ∣ जहाँ पर हमें एक पल के लिए कुछ भी समझ में ही नहीं आता कि क्या हो रहा हमारे साथ तब हमारा ये दिल बहुत रोता है ∣ और जिंदगी हमें बताती है मैं आसान नहीं ही समझ में आना अक्सर जब तक जिंदगी हम लोगों को समझ में आती है तब तक उसकी आधी उम्र बीत जाती है∣ तब हम समझ पाते कुछ परेशानी बेवजह की हमने अपने सिर ली और जब जिंदगी में ज्यादा मुसीबत नहीं थी तब भी हमने ये जिंदगी न जी और आज हम सिर्फ उस दिन को याद करते जिस सुबह हमारे, सामने केवल हमारा कल था जहाँ न थी कोई चिंता सपने के टूटने की जहाँ केवल हमारा मकसद था ∣ क ई बार...
वो बात जो जरूरी है