Skip to main content

Posts

Showing posts from May 12, 2023

चुनौतियां के बीच सफलता हमारी सोच पर निर्भर करती है

जीवन में कभी भी चुनौती पूछकर नहीं आती है ∣ वो तो एकदम से हमारे सामने आ खड़ी होती है ∣ जो अपने साथ  एक गहरा संदेश लाती है ∣  कई बार हमारे सोचने से बिल्कुल विपरीत हमारी ये जिंदगी हो जाती है । जो हमारे अंदर छिपी हुई ताकत का एहसास हमें कराती है ∣ किसी ने सच ही कहा है कि चाहत  जिसकी रखना उसके लिए आगे चलना तुम राह में कई अचरन‌ भी आएं  उसके बावजूद आगे चलना तुम,  कुछ इस सफर में तुम्हें सफलता दिलाने भी आएगें केवल उन पर विश्वास करना तुम यहीं एक दिन तुम्हें सफलता के मुकाम पर ले जाएगें।  जीवन की हर चुनौती का सामना कर आगे बढ़ना तुम।