Skip to main content

Posts

Showing posts from January 18, 2024

साहस और जुनून के बीच पकती है अन्नपूर्णी की कहानी

कितनी अजीब बात है न वो स्त्री जिसकी आधी से ज्यादा जिंदगी रसोई में ही गुजर जाती है∣ जब बात आती है उसकी इससे पहचान की तब वो कहीं पीछे ही रह जाती है ∣ अगर आज हम से पूछा जाएं कि हमारा फेवरेट शेफ कौन है ? तब हमारे मुंह से जितने नाम निकलेंगे, वो सब पुरुष के ही होगें। जिस कारण हमारे पुरुष प्रधान समाज की वो सोच है जो केवल गरम रोटी से मतलब रखते है। जिन्हें स्त्री केवल घर के काम करते हुए पसंद है। जिसे आज भी समाज की बेड़ियों ने जकड़े हुए रखा है। ऐसे में हमें पुरुष प्रधान समाज को चुनौती देते हुए अन्नपूर्णी की कहानी बड़ी प्रेरणा देती है । जो अन्नपूर्णी नाम की एक ऐसी लड़की की कहानी है जिसे टेस्ट को लेकर बहुत जानकारियां है। जो आंख बंद करके भी बता सकती है कि वो कौन सी डिश है। ऐसे में जब उसे अपने दोस्त के पिता द्वारा ये मालूम चलता है कि खाना बनाने वाले के लिए भी एक बेहतर करियर है जिसके लिए उसे होटल मैनेजमेंट करना पड़ेगा। तब अन्नापूर्णा मास्टर शेफ बनने का ख्वाब अपनी आंखों में सजोती है। हर कहानी की तरह उसके जीवन में भी अनेक चुनौतियां आती है। जहां कभी उसे अपने विचार, तो कभी अपनों से लड़ाई लड़नी पड़ती है। ...