Skip to main content

Posts

Showing posts from October 23, 2022

रोमांच से भरा रहा भारत

रोमांचक से भरा रहा भारत और पाकिस्तान के बीच का टी 20 मैच  आखिरकार भारतीय टीम ने टी 20 मैच में पाकिस्तान को हराकर दिवाली का खास तोहफा भारतीय को दिया है ∣ इसके चलते दिवाली की खुशियां दुगुनी हो गयी है ∣ बता दे कि पाकिस्तान ने 20 ओवर में 159 रन बनाएं थे वही भारत ने इसके जबाव में 20 ओवर पर 160 रन बनाकर शानदार पारी खेली ∣ अपनी जीत से दिवाली की खुशियां की मिठास दुगुनी की ∣ बता दें कि आज दोपहर से ही मुख्य मार्ग में लोगों की आवजाही कम हो गयी थी ∣ एक बड़ी भीड़ आज के मैच को दर्शक की दीर्घा में बैठ मैच देख रही थी ∣ विराट कोहली ने अपने शानदार प्रदर्शन से सिद्ध कर दिया कि हीरा हमेशा हीरा ही रहता है ∣ इसके अलावा हार्दिक की दावेदारी भी काबिले तारीफ रही जिन्होंने भारत की जीत में अहम भूमिका अदा की ∣

जानें क्यों मनायी जाती है नरक चतुर्दशी

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चौदस को नरक चतुर्दशी मनायी जाती है जिसे रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है ∣  इसे छोटी दिवाली के नाम से हम सब जानते है ∣ जो दिवाली के एक दिन पहले मनायी जाती है ∣  पर क्या आप जानते हैं कि नरक चतुर्दशी को मनाने के पीछे का क्या कारण है?  आइए जानते हैं आखिर क्यों मनायी जाती है नरक चतुर्दशी पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक , जब धरती पर नरकासुर नाम के राक्षस से पूरी धरती त्राहिमाम - त्राहिमाम  करने लगी ∣ इसके कारण देवताओं से लेकर साधु संत भी नरकासुर राक्षस के आतंक से काफी ज्यादा परेशान हो गए ∣  किन्तु   नरकासुर का कोई देव चाहकर भी कुछ नहीं कर पाया  जिसका कारण नरकासुर को भगवान ब्रह्म देव का वो वरदान था " जिसमें उसका वध कोई भी पुरूष नहीं कर सकता था ∣ तब भगवान कृष्ण ने अपनी पत्नी सत्यभामा की मदद से नरकासुर का वध कर उसके बंधक  से 16000 दासियों को मुक्त कराया था जो बाद में भगवान कृष्ण की पटरानियां बन गयी थी ∣ तब उन 16000 दासियों ने भगवान कृष्ण के लिए दीयों को जलाया  था साथ ही भगवान यम को प्रसन्न करने के लिए दीपदान किया था ∣...