Skip to main content

Posts

Showing posts from October 25, 2023

मौन वो शक्ति है

अक्सर हम मौन को व्यक्ति की कमजोरी समझने की भूल कर बैठते है।  जो कमजोरी न होकर उसकी ताकत होती है जो व्यक्ति वो बेवजह के तनाव से बचाती है। जो उसे एक बेहतर जीवन जीने की ओर ले जाती है। जहां व्यक्ति बेवजह की ऊर्जा खत्म करने से बचता है ∣ उसका सही उपयोग करता है ∣ आज जब प्रश्न उठ ता है कि क्या वास्तव में हमारे जीवन में मौन के मायने है तब ये कहने में बिल्कुल भी देरी नहीं लगती है। आज के समय में इसकी महत्ता और भी ज्यादा बढ़ गयी है ∣  जब व्यक्ति छोटी छोटी बातों  पर गुस्सा करने की आदत लगा बैठा है जहां उसे खुद की कोई बुराई नजर नहीं आती है। जहां वो अहिंसा छोड़ हिंसा करने लगता है।