Skip to main content

Posts

Showing posts from October 8, 2023

प्रेमचंद के उपन्यासों के वो विचार जो आज भी प्रासंगिक है

लड़की का विवाह आज भी हमारे समाज उसके रूप रंग के बाद दहेज देखकर किया जाता है। जिन रिश्तों के लिए हम अक्सर अपना सबकुछ कुर्बान कर देते है आगे चलकर वो भी अपना ही देखते है। समाज के डर से अक्सर इंसान अपनी जिंदगी नरक बना देता है। समाज में हर चीज जितनी बुरी दिखाई जाती है उतनी होती नहीं है। एक औरत सबकुछ सह लेती है पर जब बात उसके चरित्र की आती है तब वो तिलमिला उठती है। किसान का सपना केवल एक ही होता है गोदान । अक्सर बड़े घर की लड़की केवल अपने नाम से नहीं अपने काम से भी बड़ी होती है। एक औरत सबकुछ सह लेती है किन्तु अपने मायके की बुराई नहीं। जिस औरत को घर तोड़ने वाली कहा जाता है अक्सर वहीं घर को जोड़ने का काम करती है।