Skip to main content

Posts

Showing posts from January 31, 2023

बजट के आने की दस्तक

किसी भी काम को सफलतापूर्वक करना हो उसके लिए सबसे पहले व्यक्ति अपना बजट देखता है ∣ कि उसके पास आखिर पैसा कितना है उसके मुताबिक वो काम करता है ∣ एक गृहणी जहां किसी चीज को खरीदने के लिए अपना एक पैसा जोड़ अपना बजट बना रही हो होती है ∣ वहीं आज युवाओं में बड़ी खरीदरी की बात हो या छोटी यात्रा की वो इसके लिए बजट बना रहे होते हैं ताकि उनका काम अच्छे से हो जाएं ∣ बड़े से लेकर छोटे तक सभी अपना बजट व्यवस्थित करने की कोशिश करते हैं ∣ इसके की आगे चलकर उन्हें कोई परेशानी न आएं ∣ कल भारत का भी बजट पेश हो रहा है ∣ इसमें युवा , कामगार, महिलाओं, बच्चों और किसानों के लिए क्या आ रहा है ये देखना बड़ा ही दिलचस्प होगा  ∣ इसके अलावा ये वर्तमान केन्द्र सरकार के कार्यकाल का अंतिम बजट है ∣ इसके बाद अगले साल लोकसभा के चुनाव है ∣ ऐसे में सरकार का बजट लोगों के लिए अपने साथ क ई उम्मीद लेकर आ रहा है ∣ वो आम लोग की पैकेट के पैसे की बचत करता है ∣ यहां उनकी जेब खाली करता है ∣