Skip to main content

Posts

Showing posts from December 31, 2021

किसी भी काम में निरंतरता बनाए रखना जरूरी है

  हम अक्सर किसी काम को शुरू तो कर लेते हैं किन्तु उसे लगातार करने में असमर्थ हो जाते हैं जिसमें एक हमारी व्यस्तता तो दूसरा हमारा उसके प्रति लगाव न होना होता है ∣ किन्तु अगर हम इसे लगातार करने की ठान लेते हैं तो हम इसे करने में सफल जरूर होते हैं जिसकी उस समय भले हमें ज्यादा अहमियत नहीं होती किन्तु एक समय के बाद हम देखतें हैं कि उस काम में निरंतरता बनाएं रखने के कारण हम अपने अन्य काम के प्रति ईमानदार हो जाते हैं आज समकालीन समय में जब हमारे पास कुछ नया सीखने के बहुत सारे तरीके हैं इसके बावजूद किसी भी चीज़ को सीखने का हमारा उत्साह खत्म सा हो गया है ऐसे में हमें अपनी आदत अच्छी करने के लिए ऐसी कोई दैनिक दिनचर्या  पकड़नी होगी जो हमें आज से बेहतर बनाती हो  ∣