Skip to main content

किसी भी काम में निरंतरता बनाए रखना जरूरी है

 



हम अक्सर किसी काम को शुरू तो कर लेते हैं किन्तु उसे लगातार करने में असमर्थ हो जाते हैं जिसमें एक हमारी व्यस्तता तो दूसरा हमारा उसके प्रति लगाव न होना
होता है ∣

किन्तु अगर हम इसे लगातार करने की ठान लेते हैं तो हम इसे करने में सफल जरूर होते हैं जिसकी उस समय भले हमें ज्यादा अहमियत नहीं होती किन्तु एक समय के बाद हम देखतें हैं कि उस काम में निरंतरता बनाएं रखने के कारण हम अपने अन्य काम के प्रति ईमानदार हो जाते हैं

आज समकालीन समय में जब हमारे पास कुछ नया सीखने के बहुत सारे तरीके हैं इसके बावजूद किसी भी चीज़ को सीखने का हमारा उत्साह खत्म सा हो गया है ऐसे में हमें अपनी आदत अच्छी करने के लिए ऐसी कोई दैनिक दिनचर्या  पकड़नी होगी जो हमें आज से बेहतर बनाती हो  ∣

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..