Skip to main content

कही शोर के बीच में

 


जिंदगी हम सब की एक तरह की होती है ∣ सब की जिंदगी में कुछ अच्छी, कुछ बुरी चीजें होती है ∣ सबको कुछ पाने के लिए कुछ खोना होता है ∣ सबकी एक मंजिल जरूर होती है ∣ 

कोई उसे पाने के लिए दिन भर परिश्रम करता है ∣ तो कोई 

दिन भर के अपने अन्य काम को करके उसे पाने की ललक से काम करता है ∣

हम सब की जिंदगी में दुख - सुख लगा ही रहता है कोई इसमें जिंदगी को समझ लेता तो कोई जिंदगी को बेफिक्र होकर तब भी जीने की कोशिश में लगा रहता है ∣

 अक्सर एक इंसान जब जिंदगी को समझता है तब उसके हाथों से जिंदगी का आधा वक्त बीत चुका होता है ∣  जब हम समझते हैं अपने जीवन में समय की कीमत तब तक समय की कमी ही जैसे हमारे जीवन का एक सिलसिला सा शुरू होता है ∣

अक्सर क ई शोर के बीच एक बैठा व्यक्ति अपने कामों में इस तरह लगा हुआ होता है ∣  जैसे उसे औरों से कोई मतलब नहीं वो तो केवल अपने काम में ही खोया हुआ होता है ∣

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..