Skip to main content

सरलता ही जीवन का सार है


 सरलता


 शिक्षा जो मनुष्य के लिए सबसे ज्यादा जरूरी चीज होती है ये वही शिक्षा है जो व्यक्ति को खुद को अभिव्यक्त करने का शस्त्र प्रदान करती है ∣

 अब प्रश्न उठता है क्या सच में शिक्षा व्यक्ति को अभिव्यक्त करने में सहायता करती है ? तो इसका उत्तर हां है∣

  किन्तु आज  जब हम केवल और केवल  किताबी दुनिया के सागर में डूबे है ∣ जहां पर हमें उसकी व्यावहारिकता नजर नहीं आ रही है ऐसे में जरूरी  हो गया है  कि शिक्षा में ऐसे कुछ बदलाव हो   जिससे हम कठिन चीजों को समझकर आसान भाषा में लोगों को समझाने की क्षमता  रखें  ∣

 आज समकालीन समय में अगर हम बहुत उच्च स्तर की पढ़ाई कर रहे हैं  ∣ तो अब हमें जरूरी है कि हम ऐसे कामों में लोगों की मदद करें जिसमें लोगों को कठिनाई हो रही है ∣ आज सरलता ही जीवन की एक  मात्र आवश्यकता बन चुकी है जिसके पास इसका गुण है वो कभी अनुपयोगी नहीं हो सकता है ∣

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..